संविधान में बाबा साहेब हमें अधिकार ना देते तो हमारी हालत पहले से बदतर होती : बंगा

by

गढ़श्ंकर। श्री गुरू रविदास वैल्फेयर स्र्पोटस कलब चूहड़पुर दुारा संविधान के निर्माता भारत रत्न डा. भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस को समर्पित समागम करवाया गया। जिसमें मान सम्मान व बराबरता और अधिकारों के प्रति चर्चा की गई। समागम में मुख्यातिथि  डा. कशमीर चंद बंगा ने ज्योति प्रज्वलित करने से समागम का शुभांरंभ किया और कहा कि अगर संविधान में बाबा साहेब हमें अधिकार ना देते तो हमारी हालत पहले से बदतर होती। आज हम डाकटर, वकील मास्टर बने है तो यह सभी बाबा साहेव की देन है। कलब के चैयरमेन जगदीश सुमन ने मंच संचालन किया और कहा कि डा. अंबेदकर ने कहा कि था कि मेरे नारे लगाने से अच्छा है मेरे दर्शाए मार्ग पर चले।  सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार करीहा व नरिंद्र बेगमपुरी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि किसी भी समाज के विकास का पता उस समाज की महिलाओं की पढ़ाई से पता चल जाता है। इसलिए हमें अपने समाज को उन्नित के पथ पर लाने के लिए लड़कियों को पढ़ाना अवश्यक है। मास्टर शीतल राम सुमन ने आए हुए सभी अतिथियों को स्वागत किया। इस समय अमीर चंद सोनी, निर्मल ईटली, मोहिदं्र राम, बलवीर सिंह जस्सल, लहिंबर सिंह सुमन, जरनैल सिंह लधड़,  रवि सुमन, दिलावर कटारिया, मदन लाल सुमन, सुमन कमलजीत कौर, जोगिंद्र कौर, शीश कौर, कशमीर कौर, प्यारी, मनजीत कौर, परमजीत कौर, राम लाल, संसार चंद, सरबजीत सुमन, अशोक सुमन आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेडिकल अधिकारी समेत तीन लोग गिरफ्तार : मेडिकल अधिकारी से 100 ग्राम हेरोइन, एक हवालाती से 94 ग्राम हेरोइन, दूसरे हवालाती से मोबाइल फोन बरामद

अमृतसर : अमृतसर में स्पेशल टास्क फोर्स ने केंद्रीय जेल के अंदर अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिकंदर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार रात कार्रवाई करते...
article-image
पंजाब

प्राइवेट स्कूलों की प्री-प्राइमरी विंग और सभी प्ले-वे स्कूलों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य : डीसी आशिका जैन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : समाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों/संस्थाओं/प्ले-वे स्कूलों, जो अर्ली चाइल्ड केयर एंड एजुकेशन...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से मौत : लत ऐसी लगी कि बेच दिया घर का सारा सामान

फिरोजपुर : पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस नशे के खात्मे के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ नशे से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। फिरोजपुर से जो घटना...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने हेतु जागरूकता मुहिम का आगाज़ : खुरालगढ़ साहिब से विशेष दाखिला वैन की रवाना

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में प्री- प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के दाखिले को बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्री पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!