संस्थान डिनोटिफाई करने का प्रतिभा सिंह द्वारा सरकार का सरकार समर्थन : पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चुनावों के समय चुनावी लाभ के लिए सैकड़ों संस्थान खोले थे

by

शिमला : कांग्रेस ने राज्य में पिछली भाजपा सरकार के खोले संस्थान डिनोटिफाई करने का प्रतिभा सिंह ने CM सुक्खू की अगुआई वाली सरकार का समर्थन किया। प्रतिभा ने कहा कि जहां आवश्यकता होगी, कांग्रेस सरकार बजट के साथ वहां नए कार्यालय भी खोलेगी। इसके लिए भाजपा को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में चुनावों में करारी हार से हताशा में है। भाजपा इस सदमें से उबर नही पा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में किसानों,बागवानों, कर्मचारियों व आम लोगों के दुख दर्द को कभी नही समझा। भाजपा ने पांच साल अपनी मौज-मस्ती में ही गुजार दिए। आज प्रदेश बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से जूझता रहा है और यह सब भाजपा की तानाशाही व गलत नीतियों का परिणाम है जो आज देश प्रदेश के लोगों को भुगतना पड़ा हैं।
संस्थान राजनीतिक लाभ लेने के लिए खोले : प्रतिभा सिंह ने पूर्व की भाजपा सरकार पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए संस्थानों को खोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चुनावों के समय आनन-फानन में अपने चुनावी लाभ के लिए सैकड़ों संस्थान खोले गए। वर्तमान सरकार द्वारा बंद करने और उनकी समीक्षा करने का फैसला उचित है। उन्होंने कहा की भाजपा का इस निर्णय को लेकर हो-हल्ला करना, उनका एक राजनीतिक स्टंट हैं, जो लोगों के बीच सहानुभूति लेने का एक असफल प्रयास हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आनी विधानसभा क्षेत्र में 81.30 करोड़ की 21 योजनाएं जनता को समर्पित : मुख्यमंत्री ने आनी विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने और आनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की

एएम नाथ। निरमंड :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को हरित, आत्मनिर्भर और समृद्धशाली राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कुल्लू जिला के निरमंड उप-मंडल के अंतर्गत बागा-सराहन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटेन में भारतीय मूल की 20 साल की युवती से रेप, सितंबर में सिख महिला से भी हुई थी ऐसी ही वारदात

लंदन : ब्रिटेन में सिख महिला से रेप की घटना के एक महीने बाद अब भारतीय मूल की 20 साल युवती से रेप किया गया है। भारतीय मूल की युवती से रेप की ये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दरबार लख दाता साखी सुलतान गोनस पाक सरकंार गयारवीं वाले के धार्मिक स्थल भंडियार में वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित

देश में शांति बनाए रखने और समस्त देशवासियों में भाईचारक सांझ और उनकी उन्नित की गद्ीनशीन बाबा काले शाह ने की दुआ गढ़शंकर । दरबार लख दाता साखी सुलतान गोनस पाक सरकंार गयारवीं वाले...
Translate »
error: Content is protected !!