संस्था सेवा ने जरूरतमंद छात्रों के लिए दी शिक्षण सामग्री चेयरमैन खन्ना व अध्यक्ष दविंदर चड्ढा ने महंत उदयगिरि महाराज को जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सौंपी एक हजार नोटबुक

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  समाज सेवा तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही संस्था सेवा द्वारा भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व संस्था सेवा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना और संस्था के अध्यक्ष प्रसिद्ध समाज सेवी दविंदर चड्ढा ने आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों की मदद के लिए शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन के महंत उदय गिरी जी महाराज को शिक्षण सामग्री भेंट की।
इस मौके खन्ना ने बताया कि गाँव बसी गुलाम हुसैन में स्थित शिव मंदिर के महंत उदय गिरि जी महाराज ने उन्हें आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया था जिसके चलते खन्ना द्वारा अपनी संस्था सेवा के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। खन्ना ने बताया की संस्था सेवा की तरफ से आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने का फैसला किया गया था जिसके तहत संस्था द्वारा करीब 6 माह पहले जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए 10 हजार रुपये की नोटबुक भेंट की गयी थीं। खन्ना ने कहा की आज संस्था की तरफ से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए और 1 हजार नोटबुक महंत उदयगिरि जी को सौंपी गयी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70 सीटें, 246 सांसद : दिल्ली की गलियों में घूम रहे सांसद-कैसे काम कर रहा बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट?

नई दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। कल शनिवार और आज एनडीए के लगभग 246 सांसदों ने दिल्ली में विभिन्न मंडलों में जाकर आज...
article-image
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू ने की अपने यू-ट्यूब चैनल की घोषणा, मोटिवेशनल स्पीकर की भूमिका में नजर आएंगे

अमृतसर । पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को अपने निवास पर पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उनके साथ उनकी बेटी राबिया सिद्धू भी मौजूद रहीं। पूर्व दाएं हाथ के...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसदों ने श्री आनंदपुर साहिब का ध्यान नहीं रखा : जनता एक मौका मोदी को दें : डा. सुभाष शर्मा

केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुश न हो आप नेता , आरोप अभी भी कायम बंगा के गांव रकासन में भगवान परशुराम जी की तपोस्थली पर नतमस्तक हुए भाजपा प्रत्याशी मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

19 अप्रैल को जिला रोजगार ब्यूरो में लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न कंपनियों की ओर से 2000 पदों के लिए की जाएगी भर्ती: डिप्टी कमिश्नर

हाजीपुर में लगे रोजगार मेले में 134 नौजवानों का विभिन्न कंपनियों ने किया मौके पर चयन,  विधायक इंदू बाला ने चयनित नौजवानों को दिए नियुक्ति पत्र होशियारपुर  : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!