सचिन पायलट और सारा में तलाक : चुनावी हलफनामे में किया खुलासा, दो बेटों की जिम्मेदारी भी खुद संभाल रहे

by

जयपुर: जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी पत्नी सारा पायलट से तलाक ले लिया है। यही नहीं अपने दो बेटों की जिम्मेदारी भी खुद संभाल रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करते हुए शपथ पत्र में किया है।
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से नामांकन भरने के दौरान दिए हलफनामे में पत्नी के नाम के आगे तलाकशुदा लिखा है। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट ने अपने हलफनामे में सारा पायलट का भी जिक्र किया था, और साथ ही उनकी संपत्ति का भी विवरण दिया था। लेकिन 2023 के हलफनामे में उन्होंने खुद को तलाकशुदा बताया है।
सचिन पायलट और सारा पायलट ने जनवरी 2004 में प्रेम विवाह किया था। सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं और वह उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अरन पायलट और विहान पायलट है। उनके अलग होने की अफवाहें सबसे पहले 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान सामने आईं, लेकिन उस समय इसे महज अटकलें कहकर खारिज कर दिया गया था। हालाँकि, अब सचिन पायलट के हालिया चुनावी हलफनामे ने उनके तलाक की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में उपमुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, सारा पायलट, उनके दोनों बेटे और फारूक अब्दुल्ला सभी उपस्थित थे, जो उस समय एक संयुक्त मोर्चे का अनुमान लगा रहे थे।
दोगुनी हुई सचिन की संपत्ति :
इसके अलावा चुनावी हलफनामे से पता चला है कि सचिन पायलट की संपत्ति पांच सालों में करीब दुगनी हो गई है। जहां साल 2018 के हलफनामे में सचिन ने अपनी संपत्ति 3.8 करोड़ बताई थी, तो वहीं इस साल यानी 2023 में बढ़कर करीब 7.5 करोड़ हो गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर- देश ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाना है प्रधानमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में आयोजित आशीर्वाद यात्रा और जनसभा में भाग लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

28th Annual Free Eye Camp

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.12 : Gurudwara Mittha Tiwana, Hoshiarpur, will organise its 28th annual free eye camp, dedicated to the memory of Mahant Baba Tara Singh Ji Sevapanthi, at Bhai Kanhaiya Ji Charitable Blood Centre &...
article-image
पंजाब

कभी रेल रोको तो कभी सड़क… धरने का राज्य बनता जा रहा पंजाब , किसान नेताओं पर फिर भड़के मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब में जहां एक ओर किसान अपनी मांगों को लेकर अड़िग हैं। वहीं, दूसरी ओर किसान नेताओं के व्यवहार से मुख्यमंत्री भगवंत मान भी काफी कड़े नजर आ रहे हैं। बीते सोमवार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक पर आप ने किया कब्जा, बरनाला में कांग्रेस ने की जीत दर्ज – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बडिंग की पत्नी अमृता बडिंग की सबसे बड़ी हार

चंडीगढ़ : पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों  गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और कांग्रेस ने एक सीट बरनाला पर जीत दर्ज की तो...
Translate »
error: Content is protected !!