सचिन पायलट का पंजाब प्लान तैयार! चन्नी-वड़िंग मतभेद सुलझाना होगी सचिन पायलट के समक्ष पहली बड़ी चुनौती :

by

चंडीगढ़: कांग्रेस के नवनियुक्त पंजाब मामलों के प्रभारी एवं महासचिव सचिन पायलट ने राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद पंजाब में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। पायलट ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन में एकजुट होकर काम करने का भरोसा दिया है।

सचिन पायलट ने बताया कि उन्होंने पंजाब के कई शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत की है और पार्टी को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कांग्रेस के भावी रोडमैप और राज्य में संगठन को मजबूत करने के प्रयासों में पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया है।

पायलट के मुताबिक कांग्रेस पंजाब में एक ठोस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी और संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

सभी नेताओं को एक मंच पर लाने पर जोर

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में बैठक के बाद एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सचिन पायलट ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पार्टी संगठन को नीचे से ऊपर तक मजबूत करना और सभी नेताओं को एक मंच पर लाना है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेगा। पायलट ने भरोसा जताया कि सभी नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

AAP सरकार की विफलताओं को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस

सचिन पायलट ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की कथित विफलताओं को जनता के सामने रखना और कांग्रेस के जनाधार को दोबारा मजबूत करना उनकी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए संगठन को सक्रिय किया जाएगा।

गुटबाजी खत्म करना सबसे बड़ी चुनौती

पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद सचिन पायलट के सामने पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को खत्म करना बड़ी चुनौती मानी जा रही है। विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच मतभेदों को दूर कर सभी नेताओं को एकजुट करना पायलट के लिए महत्वपूर्ण कार्य होगा।

पायलट के सामने अब चुनौती यह है कि वे पंजाब कांग्रेस के अलग-अलग धड़ों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर संगठन को चुनावी तैयारियों के लिए एकजुट कर सकें। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि पायलट के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पंजाब कांग्रेस को नई दिशा मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने गांव बहलाना में स्थापित ओपन जिम का किया उद्घाटन

लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में मदद करेगा यह जिम चंडीगढ़, 6 जनवरी: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने गांव बहलाना में सांसद कोटे के अंतर्गत जारी की गई ग्रांट...
article-image
पंजाब

मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी: आशिका जैन

ज़िला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम – चुनाव प्रक्रिया में बढिय़ा कारगुजारी करने वालों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित – कहा, मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं...
article-image
पंजाब

जीओजी जमीनी स्तर पर लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है :- अपनीत रियात

 होशियारपुर, 19 फरवरी ( मनजिंदर कुमार पेंसरा ): प्रशासन सुधार (जी.ओ.जी) की फीडबैक रिपोर्ट प्रशासनिक सुधार, लोक कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने और लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए...
article-image
पंजाब

2 व 3 दिसंबर छुट्टी वाले दिन वोटर सूची के विशेष संशोधन संबंधी लगाए जाएंगे विशेष कैंप: DC कोमल मित्तल

जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के समूह ई.आर.ओज व सुपरवाइजरों के साथ की बैठक, 18-19 वर्ष के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक वोटें बनाई जाएं होशियारपुर, 15 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!