सचिव अभिषेक जैन ने मलाहत में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का किया निरीक्षण : विकास कार्यों की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

by
रोहित जसवाल / एएम नाथ :  ऊना, 29 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस दौरान अभिषेक जैन ने ऊना में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता तथा तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सभी विकास कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जा सकें।
अभिषेक जैने ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के मलाहत में लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे अंडरपास कार्य को 31 दिसंबर, 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। इस अंडरपास के बन जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुगम होगा तथा पीरनिगाह जैसे धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के चलते लोगों को लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जिससे आपातकालीन सेवाओं को भी बाधा पहुंचती है। अंडरपास बनने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर विजय चौधरी, अधीक्षण अभियंता हर्ष पुरी, लोक निर्माण विभाग के अधिषाशी अभियंता कुलदीप कुमार व राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिषाशी अभियंता सतपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिरंगे के प्रति देशवासियों का उत्साह नई जागृति का प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

न्यू दिल्ली : 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषण : भारत के 76वें स्वतंत्रता दिव के मौके पर देश भारत में जश्न मनाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी ड्राइवर का ‘छाता चलाते बस’ वीडियो बना विधानसभा मुद्दा

जर्जर बसों पर उठे सवाल, विधायक डॉ. जनक राज ने कार्रवाई वापसी की मांग की भरमौर में बसों की कमी से बढ़ी परेशानी, रिपोर्ट तलब एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में हिमाचल रोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माताएं तय कर लेती हैं तो राह में कोई रोड़ा नहीं बन सकता : जयराम ठाकुर

मातृनमन कार्यक्रम में पहुंचना मेरे लिए सौभाग्य की बात,. लोक माता अहिल्याबाई के शासन में दिखती है आधुनिक भारत की झलक एएम नाथ। शिमला :  श्यामला ट्रस्ट द्वारा गेयटी थियेटर में आयोजित लोक माता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के रेफरल ड्रॉ के परिणाम घोषित : पहला पुरस्कार इलैक्ट्रिक स्कूटर या 60 हजार रुपये (टिकट नं 20820)

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवम्बर। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के दौरान आयोजित रेफरल ड्रॉ के नतीजे आज शनिवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू की उपस्थिति में घोषित किए गए। एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!