सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 48 के पूरण नगर में 18 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 10 जनवरी:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर में शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय में पूरा किया जाएगा और कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। वे वार्ड 48 के मोहल्ला पूरन नगर में 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे ।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समय-समय पर कार्य की क्वालिटी को चैक करेंं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कोताही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर की अन्य बुनियादी जरुरतों को पूरा करने के लिए भी कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि शहर वासियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर में रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए जाएंगे और शहर वासियों को माडल शहरों के तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस मौके पर वार्ड पार्षद नवाब हुसैन, पार्षद प्रदीप बिट्टू, वरिंदर शर्मा बिंदू, एक्सियन नगर निगम हरप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह विर्दी, मास्टर हरभजन सिंह, कुलविंदर कौर, नीरज कालिया, राजविंदर सिंह के अलावा मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में बाबा साहब अंबेडकर का मनाया जन्म दिवस

गढ़शंकर, 14 अप्रैल : आज डा. भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय डॉ. अंबेडकर भवन में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 133वां जन्म दिवस उनकी फोटो पर फूल-मालाएं भेंट कर तथा...
article-image
पंजाब

रोजाआणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी : हिला पहलवानों का शारीरिक शोषण करने वाले बृजभूषण जैसे व्यक्ति का साथ दिया जा रहा

पटियाला : पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह रोजाआणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राजोआणा ने संसद में अमित शाह के बयान की निंदा की और इसे सिख...
article-image
पंजाब

मणिकर्ण घाटी के गांव ढडेई में भीषण अग्निकांड, मंदिर सराय सहित 1.20 करोड़ की संपत्ति राख

एएम नाथ। कुल्लू : मणिकर्ण घाटी के गांव ढडेई में आधी रात को भीषण अग्निकांड ने रौद्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने दो मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!