सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

by

 

बड़सर :   गारली में सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह आयु 46 वर्ष निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर एक बजे के करीब गारली बाजार के समीप तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने दियोटसिद्ध जा रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।
जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के दौरान ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में चालक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक गुरनाम सिंह के बेटे रेशम सिंह ने कहा कि वह अपने पिता के साथ स्कूटी के माध्यम से चिंतपूर्णी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद दियोटसिद्ध में दर्शन करने जा रहे थे। दोपहर के समय गारली बाजार के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उन्होंने नियंत्रण खो दिया और वह सड़क पर गिर गए। जिसके चलते उनके पिता की मौत हो गई। उन्होंने मौके पर पुलिस को सूचना दी पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है- लालमन शर्मा, डीएसपी, बड़सर।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में बिना लेट फीस प्रवेश 21 जुलाई तक – प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा

गढ़शंकर।  पंजाब विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में स्नातक कक्षाओं बी.ए., बी.एससी. (मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल), बी.सी.ए. तथा बी.कॉम. प्रथम वर्ष...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुपवी क्षेत्र की 2171 पात्र महिलाओं को 97,69,500 रुपये की राशि सीएम सुक्खू ने की वितरित – बदलाव यदि जनहित हो तो वह होता सर्वोपरि : सीएम सुक्खू

कुपवी को अलग जिला परिषद् वार्ड बनाने और आईटीआई खोलने पर विचार करेगी सरकार एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के उप-मंडल कुपवी में आयोजित समारोह के दौरान ‘इंदिरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रामलीला में दशरथ का किरदार निभा रहे एक्टर की स्टेज पर अचानक मौत

एएम नाथ । चंबा : चंबा में एक दुःखद घटना सामने आई है, यहां 70 वर्षीय अभिनेता अमरेश महाजन की रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभाते समय हृदय गति रुकने से मौत हो...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में राष्ट्रीय स्पेस दिवस मनाया : विधार्थियों के विभिन्न तरह के क्विज़ मुकाबले भी करवाए

गढ़शंकर । सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में स्कूल के मुख्याध्यापक दिलदार सिंह के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय स्पेस दिवस मनाया गया। साइंस मास्टर अनुपम कुमार शर्मा नके जसवीर कौर के सहयोग से एक...
Translate »
error: Content is protected !!