सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एचपी डिफेंस अकादमी ऊना में जागरूकता शिविर आयोजित

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 1 जनवरी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज (वीरवार) को हिमाचल प्रदेश डिफेंस अकादमी, ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना अशोक कुमार ने की।
इस अवसर पर अकादमी के सेवानिवृत्त कर्नल डी.पी. वशिष्ठ (एलजीएससी), कर्नल कुलदीप सिंह (वीएसएम, पीएससी), कैप्टन विजय शंकर शर्मा (प्रशासनिक अधिकारी), प्रशिक्षण स्टाफ तथा अकादमी के 88 प्रशिक्षुओं (62 छात्र एवं 26 छात्राएं) को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना की शपथ दिलाई गई।
आरटीओ अशोक कुमार ने बताया कि जागरूकता शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 1 से 31 जनवरी 2026 तक देशभर में सड़क सुरक्षा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी सड़क सुरक्षा अभियान जनवरी, 2026 को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
आरटीओ ने बताया कि जिला ऊना में उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, स्थानीय निकाय विभाग तथा गैर-सरकारी संगठनों द्वारा भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना हेतु प्रेरित किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दो दिव्यांगों को प्रदान की व्हीलचेयर

बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दिव्यांगजनों को प्रदान की गई व्हीलचेयर। गुल्लरवाला पंचायत के उप प्रधान पम्मी चौधरी ने बताया कि उनकी पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुठार खुर्द में पेयजल योजना का किया सत्ती ने लोकार्पण, 1400 लोगों को मिलेगा लाभ

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में पेयजल योजना का लोकार्पण किया। 41 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस पेयजल योजना से कुठार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेजा कार से करोड़ों का कैश बरामद, आरोपियों ने पुलिस को दिया 25 लाख का लालच

फरीदाबाद :  पुलिस ने ब्रेजा कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया कैश करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत शाहपुर में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष उषा शर्मा और उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया : विधायक बोले… यह मुख्यमंत्री के विश्वसनीय नेतृत्व और नीतियों की जीत

धर्मशाला, 21 जुलाई। नगर पंचायत शाहपुर ने आज अपने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव कर एक उदाहरण पेश किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर एक की पार्षद उषा शर्मा तथा...
Translate »
error: Content is protected !!