सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला कॉन्स्टेबल की मौत

by

कपूरथला :  जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कुलविंदर कौर (44 वर्ष) के रूप में हुई है, जो थाना ढिलवां में तैनात थीं।

जानकारी के अनुसार, कुलविंदर कौर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर जगतजीत नगर, गांव हमीरा से एक्टिवा पर सवार होकर थाना ढिलवां जा रही थीं। जब वह ढिलवां के पास एक पैलेस के सामने पहुंचीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर युक्ता ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि कुलविंदर कौर मूल रूप सेपटियाला की रहने वाली थीं और शादी के बाद अपने ससुराल जगतजीत नगर, गांव हमीरा में रह रही थीं।

अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। थाना ढिलवां के एसएचओ दलविंदरबीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को एसबीएस नगर के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय मंगूपुर ने दी बधाई

नवांशहर , 11 नवंबर : एसबीएस नगर के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय मंगूपुर ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह...
article-image
पंजाब

फरार आतंकी योगराज गिरफ्तार : 2 AK-56, 1 पिस्टल और टिफिन बम बरामद

अमृतसर : पंजाब की अमृतसर पुलिस ने मंगलवार को नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस ने नार्को-टेरर मॉड्यूल से जुड़े तरनतारन निवासी योगराज उर्फ योग को रमदास सेक्टर से गिरफ्तार किया। उससे दो AK-56,...
article-image
पंजाब

मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी ने मंडियों का दौरा कर गेहूं खरीद का जायजा लेते खरीद शुरू करवाई 

गढ़शंकर, 16 अप्रैल:  सरदार बलदीप सिंह सैनी चेयरमैन मार्किट कमेटी गढ़शंकर द्वारा अनाज मंडी गढ़शंकर, रोड मजारा, पद्दी सूरा सिंह में गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और गेहूं की खरीद शुरू करवाई।...
Translate »
error: Content is protected !!