सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में वितरित की क्रिकेट किटें

by

ऊना, 4 दिसंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद ऊना के वार्ड के खिलाडियो के लिए क्रिकेट किटें वितरित कीं।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। एक ओर जहां करोड़ों रुपये खर्च करके खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विभिन्न खेलों के मैट और विद्यार्थियों को खेल सामग्री वितरित की जा रही है ताकि वे अपने खेल प्रतिभा को और अधिक निखार सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 19 नवंबर को 1.46 करोड़ से बहडाला स्कूल और 1.37 करोड़ से जलग्रां स्कूूल के लिए खेल स्टेडियमों को शिलान्यास किया गया है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करना चाहिए। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि नशों से दूर रहें। नशों का सेवन हमारे जीवन के लिए घातक है। यह इंसान को मानसिक और शारीरिक रुप से कमजोर करता है और नशों के आदि इंसान को अकस्मात ही मौत के ग्रास में ले जाता है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर युवा स्वस्थ जीवनयापन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है जो देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं और यह तभी संभव है जब युवा पीढ़ी नशों से दूर रहेगी।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष जनक राज खजांची, पार्षद उर्मिला देवी, डाॅ सुभाष शर्मा, दिनेश सैणी, अनिल सैणी, दीनानाथ सैणी, शहरी इकाई भाजयुमो महामंत्री शुभम सैणी, आयुष आंगरा सहित अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में भी 1000 वर्गमीटर से अधिक एरिया के प्लॉट पर निर्माण के लिए अनुमति जरूरी : बड़सर में बताए टीसीपी एक्ट एवं नियमों के फायदे :

भवन निर्माण के समय टीसीपी विभाग के नियमों का रखें ध्यान रखने की अपील सुनियोजित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक विकास के लिए इनकी अनुपालना बहुत जरूरी एएम नाथ। बड़सर 19 दिसंबर। नगर एवं ग्राम योजना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोगुना हो पीएम किसान की रकम, एमएसपी पर लीगल गारंटी : सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली संसदीय कमेटी का सुझाव

संसदीय पैनल ने किसानों को मिलने वाली योजनाओं के समर्थन की बात की है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने के लिए कहा गया है। संसदीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से चिट्टे की फिर आई सप्लाई : लाखों की खेप सहित पकड़ा तस्कर

रोहित जसवाल।  कुल्लू।  पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। पतलीकूहल पुलिस थाना के एसएचओ ने अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिमला के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम...
Translate »
error: Content is protected !!