सत्तारूढ़ भाजपा के मंत्री कांग्रेस को धमकाने की कोशिश न करें :

by

विक्रमादित्य सिंह की सत्तारूढ़ दल के नेताओं को “खलटी’ में रहते की नसीहत
खलटी  :  विक्रमादित्य सिंह ने एक बार भी सत्तारूढ़ दल के नेताओं को “खलटी’ में रहते की नसीहत दी है। स्थानीय भाषा में चमड़ी को खलटी कहा जाता है। इससे पहले भी विक्रमादित्य सिंह खलटी में रहने का बयान दे चुके है।
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पक्ष में वन मंत्री राकेश पठानिया के बयान पर कांग्रेस महासचिव एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रेस वार्ता कर पटलवार किया है। वर्णनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष (सीएलपी) मुकेश अग्निहोत्री के बीच छिड़ी जुबानी जंग तेज हो गई है।
बता दें कि मुकेश अग्निहोत्री ने बीते दिनों हेलिकॉप्टर के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर बयान दिया था। इसके बाद दोनों ओर से नेताओं की बयानबाजी हो रही है। अब यह जुबानी जंग परिवार तक पहुंच गई है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बार नूरपूर में बीजेपी ने ही राकेश पठानिया की घेराबंदी कर दी है और तय है कि निक्का इस बार राकेश पठानिया को जरूर हराएंगे। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा के मंत्री कांग्रेस को धमकाने की कोशिश न करें और न मुकेश अग्निहोत्री को अकेला समझें। पूरी कांग्रेस पार्टी सीएलपी लीडर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐसे बेलगाम मंत्री को प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए भेजा हैं, जो सार्वजनिक मंच से दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा के लिए कहते हैं कि रामस्वरूप क्या कांग्रेस पार्टी का बाप लगता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार और बढ़ते जनाधार से घबराकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके मंत्री अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने और मंदिर की व्यवस्था में इनोवेशन लाने के निर्देश दिए

ऊना : हिमाचल में स्थित मशहूर शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अधिकारियों को इंफ्रास्ट्रक्चर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प में मंडी जिला के 69 स्वास्थ्य संस्थानों को पुरस्कार, प्रदेश भर में सर्वाधिकः DC अपूर्व देवगन

 उपायुक्त ने की कायाकल्प के तहत गठित जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। मंडी, 09 सितम्बर। कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचवक्त्र मंदिर में 20 और 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी चित्रकला कार्यशाला : उभरते चित्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित होगी कार्यशाला

मंडी, 16 जनवरी। भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी पंचवक्त्र मंदिर के परिसर में दो दिवसीय लाइव स्केचिंग कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि जिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला कालेज में शिक्षा निदेशक ने किया निरीक्षण : विद्यालय की व्यवस्थाएं व बिल्डिंग पर जताया संतोष

बीबीएन, 13 अप्रैल (तारा) :राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में शिक्षा निदेशक डॉ.अमर जीत के. शर्मा ने महाविद्यालय का औपचारिक दौरा किया । बरोटीवाला नया कालेज भवन बना है। निदेशक में कालेज में बच्चों को दी...
Translate »
error: Content is protected !!