सत्ती करेंगे जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम में ‘संबल’ व नव ‘जीवन’ योजना का शुभारंभ

by
8 मार्च को राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में आयोजित किया जाएगा समारोह
ऊना – 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती मुख्यतिथि होंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गरिमा योजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों के साथ-साथ अपने माता-पिता की देखभाल करने वाली बेटियों, बेटियों को गोद लेने वाले माता-पिता, बेटी की उच्च शिक्षा व प्रोफेशनल कार्स कराने वालों व इसके लिए ऋण लेने वाले परिवारों तथा बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण में काम करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
सतनाम सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विभाग की दो योजनाओं ‘संबल’ तथा ‘नव जीवन’ का शुभारंभ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  कैप्टन रणजीत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से मिले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

राज्य में प्रस्तावित 9 हेलीपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का किया आग्रहए एम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन – बेटी ने दी मुखाग्नि

नई दिल्ली :  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी जीवन से ही खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से रहें दूर : किशोरी लाल

सीपीएस ने की रा.व.मा.पा. दयोल व रा.मा.पा. भिरड़ी में खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता बैजनाथ, 16 जून :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती...
Translate »
error: Content is protected !!