सत्ती ने किया 25 लाख रुपए से बनने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा के तहत ग्रीन अवेन्यू कॉलोनी में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि चिरलंबित समय से इस क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि यहां के लिए एक अलग से पेयजल योजना बनाई जाए ताकि उन्हें निर्बाध व सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के भीतर इस योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और इसके बनने से ग्रीन अवेन्यू कॉलोनी की पेयजल की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर के लिए जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में जल शक्ति विभाग की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन का क्रियान्वयन किया जा रहा है ताकि राज्य के प्रत्येक घर को नल से जोड़ा जा सके और बेहतर जलापूर्ति की व्यवस्था की जा सके।
सतपाल सत्ती ने बताया कि कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दस लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं और औपचारिकाएं पूर्ण होते ही सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य भी आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया सामुदायिक भवन के बनने से कॉलोनी के लोगों को सामाजिक आयोजनों के लिए समुचित स्थान मिलने से काफी लाभ होगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क के सुधारीकरण व पेवर ब्लॉक लगाने की मांग की, तो सतपाल सिंह सत्ती ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत करके उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने पौधारोपण भी किया और कपूर व मोलसिरी के पौधे रोपित किए। इसके अलावा स्थानीय लोगों के सहयोग से फलदार पौधे भी लगाए गए।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, प्रधान ग्राम पंचायत टब्बा सुदेश, उपप्रधान रशपाल व वार्ड सदस्य उमंग, बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ केके भारद्वाज, ग्रीन अवेन्यू कॉलोनी के कार्यवाहक अध्यक्ष रविन्द्र चढडा, कॉलोनी के प्रधान जगदीश राम, पेट्रन कृष्ण देव, मंदिर महात्मा मनीषा, डॉ राजेश कौशल, राज वशिष्ट, गुरमेश मान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में कोटला व शाहपुर से विद्युत फीडरों की होगी व्यवस्था : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की 234 पंचायतों में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में नशा-मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज प्रदेश की 234...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशासन सप्ताह के तहत 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित होंगे प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम : सहायक आयुक्त

एएम नाथ। चंबा : सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक जिला में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने बताया कि सुशासन सप्ताह आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘मेरा नाम है ना’ विशेष अभियान पहली फरवरी से: एसडीएम ओमकांत ठाकुर

मंडी, 31 जनवरी। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पहली फरवरी से विशेष अभियान ‘मेरा नाम है ना’ का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!