सदन में गूंजी चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था की आवाज : विधायक डॉ. जनक राज ने उठाए भरमौर-पांगी के मुद्दे

by

रिक्त पद भरने और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने की मांग

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सोमवार को सदन में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने सरकार का ध्यान गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल लोगों की सेहत ही नहीं, बल्कि पूरी स्वास्थ्य प्रणाली की सेहत भी लगातार खराब होती जा रही है। दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है, जहां लोगों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं के लिए भी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक डॉ. जनक राज ने सदन में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति, चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का मुद्दा प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत दुर्गम क्षेत्र होने के कारण भरमौर और पांगी के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है। कई स्थानों पर पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को उपचार के लिए दूरदराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित करने, रिक्त पदों को भरने तथा चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि दुर्गम क्षेत्रों में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि वहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सके।
————————
ज्वलंत स्वास्थ्य मुद्दों पर सरकार से गंभीर कदम उठाने की मांग

डॉ. जनक राज ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर भी सदन में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की कमी का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है। विशेषकर दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में समय पर उपचार मिलना लोगों के लिए जीवन-मरण का प्रश्न बन सकता है।
विधायक ने सरकार से मांग की कि स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक आधारभूत ढांचे, दवाइयों, उपकरणों और पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की जाए। साथ ही डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार को जमीनी स्तर की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुए ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के हीरो-होंडा शोरूम में भीषण आग : कई बाइक-स्कूटर जलकर राख; लाखों के नुकसान का अनुमान

एएम नाथ । शिमला :  शिमला की कच्चीघाटी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हीरो-होंडा के एक शोरूम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 आईएएस और 16 एचएएस अफसरों के तबादला : राहुल कुमार लाहौल और सुमित खिमटा सिरमौर के नए उपायुक्त

शिमला : सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस और 16 एचएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत राहुल कुमार लाहौल और सुमित खिमटा सिरमौर के नए उपायुक्त होंगे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाटू श्याम मंदिर हरिपुर संडोंली में भक्तमाल कथा चौथा दिन : कथा में गोस्वामी तुलसीदास व शत्रुघन्न चरित्र के बारे विस्तार से बताया

बद्दी, 18 जुलाई (तारा) : बद्दी के संडोली स्थित खाटू श्याम मंदिर में गुप्त नवरात्रों के उपलक्ष्य में आयोजित भक्तमाल कथा के चौथे दिन मेहलोग के अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री ने संत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रदर्शन करो लेकिन..’, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदर्शनकारियों को हाईवे जाम करने या आम जनता को परेशान करने से चाहिए बचना

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कहा कि किसानों को अपने प्रदर्शन शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी से करने चाहिए। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदर्शनकारियों को हाईवे...
Translate »
error: Content is protected !!