सदरपुर के जंगल में पांच से छे एकड़ जमीन में साठ से सत्तर गहरी अवैध माईनिंग : सरपंच व गांव वासियों ने एसडीएम को शिकायत देकर मांग की अवैध माईनिंग बंद करवाई जाए नही तां 15 मई को लगाएगे धरना

by

गढ़शंकर।  माईनिंग माफिया दुारा तहसील गढ़शंकर के गांव सदरपुर के जंगल में करीव पांच से छे एकड़ जमीन को अवैध तरीके से साठ से सत्तर फुट खोद कर पत्थर और मिट्टी उठा ली गई। इसके ईलावा भी साथ लगते गांव कुनैल में कई जगह अवैध माईनिंग की जा चुकी है। हर बार की तरह जब वन विभाग व माईनिंग व जियोलोजी विभाग के अधिकारियों को उनका पक्ष जानने के लिए काल की तो उनक हर बार की तरह एक ही जबाव मिला कि मौके पर जाएगें और जांच कर कारवाई करेगें।
गांव सदरपुर में अंदाजन पांच से छे एकड़ में जंगल में करीव पांच से छे एकड़ जमीन को पोकलेन व जेसीवी मशाीनों से साठ से सत्तर फुट तक खोद कर पत्थर व मिट्टी टिप्परों में लाद कर ले जाने के बावजूद निरंतर अवैध माईनिंग की जा रही है। जिससे साथ लगती पहाडिय़ों को भी आने वाले समय में खतरा बन गया है। जिस तरह से अवैध माईनिंग चल रही है। इससे कभी भी भारी बारिश होने पर गांव सदरपुर में बाढ़ के हालात बन सकते है। अवैध माईनिंग के चलते शिवालिक की पहाडिय़ों के साथ लगता क्षेत्र एक तरह से तवाह किया जा रहा है। लेकिन बन विभाग, माईनिंग व जियोलोजी विभाग, पुलिस दुारा कोई बड़ी कारवाई ना करने पर अव सवल उठने लगे है कि या तो इस और कोईध्यान नहीं दिया जाता या फिर दाल में कुछ काला है।
अवैध माईनिंग बंद नहीं हुई तो 15 मईको लगाएगे धरना : उधर इस अवैध माईनिंग को लेकर गांव सदरपुर की सरपंच राजविंदर कौर, कुलदीप सिंह, परमवीर सिंह, पंच माला, मनजीत सिंह ने एसडीएम हरबंस सिंह को शिकायत देकर साफ कह दिया कि अगर पंद्रह मई तक अवैध माईनिंग बंद करवा कर कारवाई नहीं की गई तो पंद्रह मई को धरना लगाया जाएगा।
डीएफओ हरभजन सिंह : हम चैक करवा लेगे अगर वन क्षेत्र हुया तो हम कारवाई करेगें। लेकिन वह एरिया शायद डीलिसटिड है तो हमारी कारवाई बनती नहीं है। माईनिंग विभाग को कारवाई करनी चाहिए।
माईनिंग व जियोलोजी विभाग के एसडीओ हरजिंदर सिंह : वन विभाग के अधिकारी हर बार अपनी जिम्मेवारी निभाने की जगह हम पर डाल देते है। उनसे जब किसी ने मंजूरी ही नहीं ली तो उन्होंने अव तक कारवाई क्यों नहीं की। मुझे पता चला तो मैने वहां मौके पर कर्मचारी चैक करने के लिए भेज दिए है। अवैध माईनिंग करने वाला कोई भी हो नियमों मुताविक कारवाई की जाएगी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट की तरफ से ई रिक्शा यूनियन के सहयोग से शहर में किया गया रोष मार्च 

होशियारपुर : संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दिल्ली के बॉर्डर पर संघर्ष के 4 महीने पूरे होने पर भारत बंद की दी गई काल को सफल बनाने के लिए सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट...
article-image
पंजाब

जीओ कार्यालय के समक्ष धरने के 151 दिन में रोष प्रर्दशन कर मोदी सरकार खिलाफ नारेवाजी की

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जीओ कार्यालय के समक्ष क्रमवार चल रहे धरने के 151 वें दिन होशियार सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में रोष प्रर्दशन किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री सेहत योजना हुई शुरू : पंजाब में हर परिवार को मिलगा 10 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज

केजरीवाल ने कहा, अब कोई बीमारी से नहीं मरेगा योजना से पंजाब के लगभग 3 करोड़ लोगों को होगा फ़ायदा : सीएम मान एएम नाथ। चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल...
article-image
पंजाब

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने विकास कार्यो के लिए वितरित किए

बुनियादी समस्याओं का पहल के आधार पर किया जा रहा है हल होशियारपुर,  30 जनवरी: जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने जिले में अलग-अलग विकास कार्यों संबंधी आज 12,23 हजार रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!