सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

by

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र है

एएम नाथ। शिमला :  विधानसभा स्थित कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बजट के मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री के तीन प्रिय शब्दों ‘फिस्कल प्रुडेंस, फिस्कल मैनेजमेंट, फिस्कल डिस्पीलीन और व्यवस्था परिवर्तन की धज्जियाँ उड़ा दी हैं। सीएम सुक्खू ने गत वर्ष बजट पेश करने के पहले कहा था कि वह सबसे ज़्यादा पढ़ने वाले वित्त मंत्री हैं। उन्होंने इतिहास बना दिया। बजट अनुमान पूरी तरह से गलत साबित हुए, सब कुछ हवा हवाई है। बजट का मूल उद्देश्य ही यथार्थवादी अनुमान लगाना होता है। 70% अतिरिक्त खर्च बताता है कि सरकार को अपने ही आंकड़ों पर भरोसा नहीं था। यह साफ संकेत है कि सरकार अपनी ही वित्तीय योजना बनाने में विफल रही।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बजट में न फिस्कल मैनेजमेंट है न फिस्कल डिस्पलीन और प्रूडेंस और न ही कोई व्यवस्था है। यहाँ सिर्फ और सिर्फ़ अव्यवस्था है।। इतना बड़ा अनुपूरक बजट यह बताता है कि खर्च पर कोई नियंत्रण नहीं है और सरकार बिना योजना के पैसे खर्च कर रही है। यह अनुपूरक बजट ही मुख्य बजट सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र है। गत वर्ष का कैपिटल एक्सपेंडिचर 3941 करोड़ जो पिछले बार से 37% कम है और कुल बजट का मात्र 3.98% है। इससे यह साफ़ है कि प्रदेश में विकास ठप है और सवाल यह उठता है 98 हज़ार 975 करोड़ रुपए आख़िर खर्च कहाँ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार सप्लीमेंट्री बजट के डॉक्यूमेंट्स भी उपलब्ध नहीं करवाया। क्योंकि उन्हें अपनी इस नाकामी का एहसास हो चुका था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारीयों बारे बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी (किलाड़) में 15 अप्रैल 2025 को आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4.15 लाख जुर्माना, 45 क्विंटल कशमल की जड़ें बरामद : तीसरा के सनबाल और आस पास  पंचायतों मे अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालते पकड़े दो दर्जन लोग

एएम नाथ। चम्बा :    चुराह वन मंडल में वन विभाग ने अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालने के मामले में दो दर्जन लोगों को 4.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जाम – हिमाचल की वादियां में , मंडी से मनाली तक हर रोज ट्रैफिक का कहर, टूट पड़ा पर्यटकों का सैलाब

मनाली : गर्मियों की छुट्टियों में जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश की वादियों की ओर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है, वहीं दूसरी ओर यह भारी भीड़ अब सिरदर्द बनती जा रही है। मंडी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट हुआ भारतीय छात्र, एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर गया दबाया

नई दिल्ली । भारतीय छात्र को अमेरिका के न्यूर्क एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर दबाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुनाल...
Translate »
error: Content is protected !!