सफलतापूर्वक सम्पन्न …14वीं विधान सभा का 10वाँ सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक रहा : कुलदीप पठानियां

by
धर्मशाला:   शीतकालीन सत्र की समाप्ति के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र अपेक्षा अनुरूप पूर्ण सफलता के साथ सम्पन्न हुआ है। यह सत्र 26 नवम्बर से आरम्भ हुआ था 05 दिसम्बर, 2025 तक चला। इस सत्र में कुल 08 बैठकों का आयोजन
किया गया जिसकी कार्यवाही लगभग 34 घण्टे तक चली। इस तरह सत्र की उत्पादकता 85
प्रतिशत रही। यह धर्मशाला में वर्ष 2005 से लेकर अब तक आयोजित किए जाने वाले सत्रों में सबसे
लम्बा सत्र था। सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक स्व0 डॉ0 बाबू राम गौतम के प्रति शोकोदगार प्रकट
कर समूचे सदन द्वारा श्रद्वांजली अर्पित की गई। इस सत्र के दौरान कुल 494 (376 तारांकित तथा 118
अतारांकित) प्रश्नों की सूचनाओं पर सरकार द्वारा उत्तर उपलब्ध करवाए गए। पठानियां ने कहा कि सत्र में नियम 61 क तहत 2, नियम 62 के तहत 10,नियम 67 के तहत 01, नियम 101 के तहत 02 तथा नियम 130 के तहत 01 विषय चर्चा की गई तथा
माननीय सदस्यों ने बहुमुल्य सुझाव दिए। सत्र में दिनाँक 28 नवम्बर तथा 05 दिसम्बर, 2025 को दो
दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित थे। उन्होने कहा कि इसके अतिरिक्त 06 सरकारी विधेयकों को सभा में पुर: स्थापित एंव चर्चा उपरान्त पारित किया गया। सदन में समितियों के 06 प्रतिवेदन उपस्थापित किए गए। सत्र के दौरान प्रदेश के सरकार तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के लगभग 1700 बच्चों ने सदन की कार्यवाही को देखा है जो आज के युवा की लोकतान्त्रिक प्रणाली के प्रति श्रद्वा व उत्सुकता को दर्शाता है।
पठानियां ने कहा कि पिछले सत्र में 12 बैठकों का आयोजन किया गया था जिसकी
कार्यवाही लगभग 59 घण्टे चली थी व उसकी उत्पादकता 98 प्रतिशत रही थी तथा उस सत्र में 690
सूचनाएं माननीय सदस्यों से प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त हुई थी। उन्होने सहयोग के लिए पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों का धन्यवाद किया जिस वजह से वह सत्र का सुचारू रूप से संचालन कर सके इस अवसर पर उन्होने सदन के नेता ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू , नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा सभापति तालिका के सभी सदस्यों का भी धन्यवाद किया।
पठानियां ने विधान सभा सचिव, जिला प्रशासन के अधिकारियों / कर्मचारियों, राज्य
सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा विधान सभा सचिवालय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के
सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया जिन्होने इस सत्र के लिए दिन-रात कार्य कर इस सत्र से सम्बन्धित कार्य को समयवद्व तरीके से निपटाने में पूर्ण सहयोग दिया। उन्होने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया जिन्होनें आतिथ्य सत्कार में कोई कमी नहीं रखी। उन्होने प्रिंट  एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया के सभी पत्रकार मित्रों का भी धन्यवाद किया जिन्होने विधान सभा की कार्यवाही को प्रदेश के जन-जन तक पहुँचाने में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पठानियां ने इस अवसर पर सभी को आगामी क्रिसमस एवं नव वर्ष की अग्रिम बधाई व
शुभकामनाएं भी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी महिला मजदूर की हत्या : महिला के पति ने लोहे की राड और कैंची मार कर हत्या कर अरोपी पति फरार

गढ़शंकर : गांव पनाम में खेतों में सिंचाई के टियुबवैल की मोटर पर प्रवासी महिला मजदूर का शव बरामद कर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युक्तिकरण में ज्वाइन कर चुके अध्यापकों का एक प्रतिनिमंडल सीएम से मिला

  एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर की अध्यक्षता में आज युक्तिकरण में ज्वाइन कर चुके अध्यापकों का एक प्रतिनिमंडल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री हमारी सरकार का नहीं अपने सरकार में करवाए कामों का ब्यौरा दें : जयराम ठाकुर

  एएम नाथ। शिमला : जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलना बंद करें और 2 साल में उन्होंने जो काम अपनी सरकार में करवाए उसका ब्यौरा दें। अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी ऊना डिवीजन में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 190 ड्राइवर और कंडक्टर होंगे प्रशिक्षित

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 मई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिवीजन के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों के लिए आपदा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को एचआरटीसी कार्यशाला रामपुर में किया गया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!