सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए शीघ्र बुलाई जाएगी बैठक – विक्रमादित्य सिंह

by
कैबिनेट मंत्री ने गेयटी थियेटर में ’दी जार्ज इंस्टीटूशन फॉर ग्लोबल हैल्थ’ संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
एएम नाथ। शिमला 20 सितम्बर – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला स्थित गयेटी थियेटर में ’दी जाॅर्ज इंस्टीटूशन फाॅर ग्लोबल हैल्थ’ संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिमला शहर की खूबसूरती के लिए सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सफाई कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि बरसात एवं सर्दियों के दौरान जब लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते, उस समय सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से जारी रखते है। इसलिए वर्तमान सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है और मंत्री होने के नाते यह जिम्मेवारी बनती है कि उनकी मांगों एवं समस्याओं का निपटारा शीघ्र हो। इसी को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारी युनियन के साथ शीघ्र ही एक बैठक आयोजित की जाएगी और चर्चा कर साकारात्क निर्णय लिया जाएगा।
May be an image of one or more people and table
उन्होंने कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर शहरवासियों को बेहतर सुविधाऐं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर तथा आसपास के सीवरेज सिस्टम में सुधार करना भी सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र हरीश जनार्था ने कहा कि यह सेहब (एसईएचबी) सोसाईटी 2009 से कार्य कर रही है जिसमें उस समय 500 से अधिक सदस्य थे लेकिन वर्तमान में सोसाइटी के सदस्यों की संख्या 1500 से अधिक हो गई है जो कि अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि किसी संस्था को चलाने के लिए समय-समय पर जनरल हाऊस करवाना जरूरी होता है लेकिन सेहब संस्था के माध्यम से अभी तक एक भी जरनल हाऊस नहीं हुआ है जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने महापौर नगर निगम शिमला से शीघ्र ही एक जनरल हाऊस बुलाने का आग्रह किया ताकि सफाई कर्मचारियों की मांगों सहित स्थायी पॉलिसी बनाने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा सके।
May be an image of studying, violin and crowd
दी जार्ज इंस्टीटूशन फॉर ग्लोबल हेल्थ संस्था द्वारा शहर में संस्था के माध्यम से सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कचरा प्रबंधन एवं आ रही दिक्कतों से संबंधित जानकारी देने के लिए एक लघु फिल्म ’अ डाॅकुमेंटरी ऑफ़ द वर्क एण्ड लाईफ ऑफ़ वेस्ट’ भी दिखाई।
इस अवसर पर महापौर नगर निगम शिमला सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर ऊमा कौशल, आयुक्त नगर निगम भूपेन्द्र अत्री, परियोजना प्रभारी दी जाॅर्ज इंसीच्युषन फाॅर ग्लोबल हैल्थ संस्था सुरेखा, रिसर्च फैलो श्रुति मूर्थी एवं ईनायत सिंह कोकर, समस्त नगर निगम पार्षदगण,श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष अमित भाटिया, महासचिव ओम प्रकाश, मुख्य सलाहाकार पालाराम, नगर निगम शिमला के सफाई कर्मचारी, मजदूर युनियन के अध्यक्ष नागेश बाल्मिकी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, महासचिव विनोद गेहलोत, राकेश रटवाल, जितेंद्र मटटू सहित नगर निगम शिमला के अधीन कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारी एवं अन्यगणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

11541 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 69 हजार से ज्यादा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 11541 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स :  पुरुष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय कोहू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : शिक्षा क्षेत्र पर इस वित्त वर्ष में खर्च किए जा रहे 8828 करोड़ रुपए – संजय अवस्थी

छात्रों से अपने संस्कार और रीति रिवाज़ अपनाने का आग्रह मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वित्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंकों में मंगलवार को हड़ताल क्‍यों है? 2 दिन की छुट्टी के बाद इस स्‍ट्राइक ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्‍ली : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह यानी 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल से सरकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन में 2.87 करोड़ से बनेगा गौ-अभ्यारण्य, वीरेंद्र कंवर ने किया शिलान्यास, तीन माह में बनकर तैयार होगा गौ-अभ्यारण्य, 500 से अधिक पशुओं को मिलेगा आश्रेय

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज हरोली विस क्षेत्र के तहत बीटन में 2.87 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गौ-अभ्यारण्य का शिलान्यास...
Translate »
error: Content is protected !!