सबूत मिटाने के लिए 140 फोन बदले : डिजिटल सबूत को छुपाने के लिए सिसोदिया ने ये सब किया

by

दिल्ली : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी को शराब नीति पर घरते हुए कहा कि कट्टर भ्रष्ट पार्टी आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि दो लोगों को रिमांड पर लिया गया है, हैदराबाद से बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया गया है। इसके तार शराब नीति से जुड़े हैं। शराब घोटाले को लेकर परत दर परत खुल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन्होंने सबूत मिटाने के लिए 140 फोन बदले हैं। वहीं, 140 फोन नए खरीदे गए। डिजिटल सबूत को छुपाने के लिए मनीष सिसोदिया ने ये सब किया है। ऐसा करने के लिए एक करोड़ 20 लाख खर्च किए। पात्रा ने आरोप लगाया कि आप कट्टर बेईमानी और भ्रष्ट पार्टी है। संबित पात्रा ने केजरीवाल की गारंटी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग वारंटी पर हैं वो किसी को क्या गारंटी देंगे। इन लोगों ने बहुत गारंटियां पहले भी दी थी, आज उनका क्या हुआ है वे सब जानते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कटोहड़ कलां गौशाला का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

ऊना, 5 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने शनिवार को कटोहड़ कलां गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 110 गायों को आश्रय दिया गया है। चिंतपूर्णी ट्रस्ट द्वारा संचालित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुर्खियां बटोरने के लिए विपक्ष कर रहा बेतुकी बयानबाजी : महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज

शिमला : शिमला में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार जहां विपक्ष के निशाने पर है,...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने ‘बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा’ सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा: DC आशिका जैन

सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से किए गए हैं प्रयास होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी है कि होशियारपुर के सांसद डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!