सब्जी विक्रेता को घायल कर दस हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटा।

by

माहिलपुर – गढ़शंकर के गांव कूकड़ा से माहिलपुर सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर बेचने वाले सब्जी विक्रेता को बाइक सवार तीन नकाबपोश लूटेरों ने सैला खुर्द के पास घायल कर दस हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटने के आरोप में माहिलपुर थाने में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में खुलू पुत्र हरद्वारी वासी कूकड़ा थाना माहिलपुर ने बताया कि वह 26 अगस्त को सुबह साढे पांच बजे माहिलपुर मंडी से सब्जी लेने जा रहा था इस दौरान वह जब बद्दोआन गांव के पास पहुंचा तो सैला खुर्द की और से आये तीन बाइक सवार युवक जिन्होंने अपने चेहरों को कपड़े से ढका हुआ था ने उसकी बाइक की चाबी निकाल कर उसे घायल कर उसके से मोबाइल फोन व जेब से दस हजार रुपये निकाल कर बाइक पर सवार होकर सैला खुर्द की ओर फरार हो गए। थाना माहिलपुर पुलिस ने खुलू पुत्र हरद्वारी की शिकायत पर तीन अज्ञात लूटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

250 नशीली गोलियां सहित गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 250 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला कर लिया है।  गढ़शंकर के एसएचओ इंस्पेक्टर जैपाल ने बताया कि एएसआई महिंदर सिंह पुलिस पार्टी के...
article-image
पंजाब

सनी देओल ने राजनीति से किनारा कर लेने का बना लिया मन : टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सनी देओल ने 2024 में चुनाव नहीं लड़ने की बात कही

गुरदासपुर: देश की सत्ता में हैट्रिक लगाने के साथ पंजाब में अकेले लड़कर जंग जीतने के सपने देख रही भारतीय जनता पार्टी के लिए को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। पार्टी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार का बड़ा ऐक्शन : सिख्स फॉर जस्टिस’ पर लगा बैन 5 साल बढ़ाया

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस  पर लगाए गए प्रतिबंध को 5 और वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध पहली बार 2019 में लगाया गया था। भारत सरकार ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोनाल्ड ट्रंप कौन होते हैं’ : भारत-पाकिस्तान सीजफायर की खबर पर सपा नेता ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं अमेरिकी...
Translate »
error: Content is protected !!