सभी विभागों के कच्चे मुलाजि़मों को पक्के करने सम्बन्धी प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी: भारत भूषण आशु

by
कैबिनेट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति के जल्द आएंगे फैसले
गेहूँ की खऱीद सुचारू रूप से जारी, मंडियों में हर किस्म के पुख़्ता प्रबंध
पंजाब सरकार ने बारदाने के उचित प्रबंध किए
आशु और अरोड़ा ने दाना मंडी रहीमपुर में शुरू करवाई गेहूँ की खऱीद
होशियारपुर:   पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने आज यहाँ कहा कि पंजाब सरकार विभिन्न विभागों में कच्चे मुलाजि़मों को पक्के करने सम्बन्धी पूरी तरह से यत्नशील है और कैबिनेट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा इस संदर्भ में बनायी जाने वाली योजना सम्बन्धी जल्द ही फ़ैसले लिए जा रहे हैं।
स्थानीय नगर निगम कॉम्पलैक्स में मेयर के चयन के उपरांत उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा समेत पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि कच्चे मुलाजि़मों को रेगुलर करने वाले मामले से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पूरी तरह से अवगत हैं और इस मकसद के लिए कैबिनेट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाई गई है, जिसके द्वारा जल्द ही अपना फ़ैसला दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस सम्बन्धी दो महीने के अंदर फ़ैसला ले लिया जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में भारत भूषण आशु ने कहा कि पंजाब में गेहूँ की खऱीद शुरू हो चुकी है, जोकि सुचारू रूप से जारी है और मंडियों में पंजाब सरकार द्वारा हर स्तर पर ज़रुरी प्रबंध अमल में लाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में जहाँ-जहाँ भी गेहूँ की आमद हो रही है, वहां आढ़तियों द्वारा सम्बन्धित एजेंसियों के द्वारा किसानों की फ़सल का दाम लगवाया जा रहा है और कहीं भी किसी किस्म की कोई परेशानी नहीं है।
मंडियों में बारदाने की कमी सम्बन्धी पूछे गए एक सवाल के जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि चाहे बारदाने की पूरे भारत में कमी है, परन्तु पंजाब सरकार द्वारा इस सम्बन्धी ज़रुरी और उचित प्रबंध किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इस सम्बन्धी प्लास्टिक के थैलों का भी स्टॉक रखा गया है, जोकि ज़रूरत पडऩे पर इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने किसानों और आढ़तियों को भरोसा दिया कि खऱीद सम्बन्धी किसी भी किस्म की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और फ़सल की खऱीद, लिफ्टिंग और अदायगियाँ समय पर होंगी।
इसके उपरांत उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और प्रशासनिक अधिकारियों समेत स्थानीय दाना मंडी, रहीमपुर में पहुँच कर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने गाँव सलेमपुर के किसान मनजिन्दर सिंह की फ़सल की बोली लगवाकर खऱीद करवाई। इस मौके पर भारत भूषण आशु ने कहा कि किसानों और आढ़तियों की सुविधा के मद्देनजऱ पंजाब की सभी मंडियों में उचित इंतज़ाम किए गए हैं और कोविड-19 की हिदायतों का ख़ास तौर पर ध्यान रखा जा रहा है।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमित कुमार पंचाल, चेयरमैन मार्केट कमेटी राजेश गुप्ता, पंजाब बड़े उद्योग विकास बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन रमेश जोशी, लाल जनक राज, राहुल गोहल, अनिल कुमार, तिलक राज के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 सितंबर को डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी के घर-कार्यालय का घेराव : दाना मंडी से जय कृष्ण रौड़ी के घर तक निकलेगा रोष मार्च, कर्मचारियों-पेंशनरों की बड़ी भागीदारी का दावा

गढ़शंकर, 4 सितंबर: पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को स्वीकार करने के बजाय कथित तौर पर उनके खिलाफ गलत प्रचार करने और बार-बार बैठक का समय देने के बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल दहला देने वाली वारदात : भाई ने बड़ी बहन को मारी पांच गोलियां…. मौके पर ही हुई मौत

 सोनीपत  :  हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बड़वासनी में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां एक युवक ने अपनी बड़ी बहन को पांच गोलियां मारकर मौत के घाट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी की हत्या का दोषी पूर्व फौजी 20 साल तक पुलिस से ऐसे बचा : फोन नहीं, सिर्फ कैश लेन-देन

दिल्ली । पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी पत्नी की हत्या के दोषी एक पूर्व फौजी को पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद मध्य प्रदेश में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। उसने...
article-image
पंजाब

ब्लॉक स्तरीय रोल प्ले मुकाबलों में  गांव में स्प्रकूल आफ ऐमीनेंस गढ़शंकर प्रथम 

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के रोल प्ले मुकाबले स्कूल ऑफ इमीनेंस गढ़शंकर में करवाए गए। ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-1-...
Translate »
error: Content is protected !!