समय-समय पर जागरूकता कैंप्स लगाने के दिए निर्देश : किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने की अध्यक्षता 

by
एएम नाथ। (पांगी) चम्बा :  पांगी घाटी के उप मंडल मुख्यालय किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में  पांगी घाटी में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान खर्च किए जा रहे  44 करोड़ के बजट का अवलोकन करते हुए  विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।
जनजातीय मंत्री ने सरकार की लाभकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और क्षेत्रवासियों को जागरूक करने के लिए  पशुपालन, स्वास्थ्य, क़ृषि और बागवानी , तथा ग्रामीण विकास विभाग सहित सभी विभागों को निर्देश दिए कि वह  घाटी की अलग-अलग पंचायतों में जाकर जागरूकता शिवरों का आयोजन करें ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए लोगों से दूर दराज क्षेत्रों के बच्चों को घाटी के छात्रावास सुविधा संपन्न विद्यालयों में भेजनें का आग्रह किया और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने को कहा।
उन्होंने जल शक्ति विभाग को किलाड़ क्षेत्र में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के आदेश दिए व  घाटी में चल रही जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को जल्द निपटाने के निर्देश किए।
उन्होंने लोकनिर्माण विभाग को औद्योगिक प्रशिक्षण क्षसंस्थान  किलाड़ के भवन निर्माण कार्य, पूंटो गांव तक सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने सीमा सड़क संगठन को किलाड़ से तिन्दी सड़क मार्ग कार्य को जल्द पूरा करने के भी निर्देश किए।
जनजातीय मंत्री ने घाटी में संचार व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए  बी एस एन एल को निर्देश दिए कि वह  टावर्स लगवाने संबंधी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करे।
बैठक में आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने पांगी घाटी की समस्याओ से जनजातीय मंत्री को अवगत करवाया। रितिका जिंदल ने विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने की मांग जनजातीय मंत्री के समक्ष रखी।
इससे पूर्व जगत सिंह नेगी ने राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पांगी का दौरा किया व चल रही प्रयोगशालाओं में सुविधाओं का जायजा लिया व विद्यार्थियों से वार्तालाप किया । उन्होंने बाल बालिका आश्रम किलाड़ और राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पांगी के हॉस्टलस का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान डॉ जनक राज विधायक भरमौर पांगी, मुकेश रेपसवाल उपायुक्त चम्बा, अभिषेक यादव पुलिस अधीक्षक चम्बा, रितिका जिंदल आवासीय आयुक्त पांगी, रमन घरसंगी उपमंडलाधिकारी पांगी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डी एस पठानिया, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश मोगरा, अधीक्षण अभियंता विद्युत् विभाग राजीव ठाकुर, डी एफ ओ पांगी डी एस ड़ड़वाल, राहुल सिंह स्टेशन हेड  एस जे वी एन एल,  डॉ प्रमोद शाह उपनिदेशक बागवानी विभाग, आयुष उपाध्याय क्षेत्रीय प्रबंधक केलांग,डी एफ ओ वाइल्ड लाइफ के एस जमवाल, बलवंत शर्मा बीएसएनएल, कैप्टन सुनील कुमार सीमा सड़क संगठन, खंड चिकत्सा अधिकारी सुभाष ठाकुर, परियोजना सलाहकार समिति के सदस्य व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में केवल 25 सड़कें बंद, 95 प्रतिशत सड़कों पर यातायात बहाल : मंडी जिले में ही इस मानसून सीजन के दौरान बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 1500 करोड़ रुपये का नुकसान – हर्षवर्धन चौहान

मंडी, 1 सितंबर। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल सरकार आपदा पीड़ितों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास को लेकर पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 हजार का जुर्माना हाईकोर्ट ने विधानसभा पर लगाया

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विधानसभा पर जाली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त कर्मचारी के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई न करने पर 50,000 रुपए की कॉस्ट लगाई। जस्टिस ज्योत्स्ना रिवाल दुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 12 और 13 जून को होंगे ऑडिशन… 11 जून दोपहर 12 बजे तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

शिमला 07 जून – अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देने हेतु कलाकारों के ऑडिशन 12 और 13 जून, 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक गेयटी थिएटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में शराब से संबंधित 247 मामले दर्ज ,10523.668 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद : आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई

एएम नाथ। शिमला : राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए पूरे राज्य में गठित विभागीय टीमों द्वारा विशेेष...
Translate »
error: Content is protected !!