समाजसेवी और पत्रकार संजीव कुमार ने किया रक्तदान, कहा – “इस महान सेवा का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने आज विजय मॉल, दसूआ में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए कहा कि मानवता की इस पवित्र सेवा में भाग लेकर उन्हें अत्यंत गर्व की अनुभूति हुई है।

यह शिविर ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसाइटी दसूआ और रोटरी क्लब ग्रेटर दसूआ के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया था। संजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान एक जीवन रक्षक सेवा है, जो मानवता की सर्वोच्च परंपरा को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए उन्हें प्रेरित करने वाले व्यक्तित्व सदैव उनके पीछे एक मजबूत चट्टान की तरह खड़े रहे हैं: श्री करमबीर सिंह घुम्मण – विधायक, दसूहा श्री मुकेश रंजन चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, MRC इन्फ्राकॉन लिमिटेड श्री विजय शर्मा – मैनेजिंग डायरेक्टर, विजय मॉल, दसूहा इन प्रेरणादायक और उदार व्यक्तित्वों के सहयोग से यह शिविर सफल रहा। समाज के प्रति इनकी निष्ठा और योगदान बाकी लोगों को भी सकारात्मक दिशा में प्रेरित करता है।

अंत में संजीव कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा:
“हर एक बूंद अमूल्य है – आइए रक्तदान करें, जीवन बचाएं।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरे शरीर पर लगवाता था नींबू : झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक गिरफ्तार

मुरादाबाद :   मानसिक, घरेलू एवं औलाद न होने जैसी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का...
article-image
पंजाब

बहबल कलां फायरिंग : SIT के सामने जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर ने सुखबीर का नाम लिया…. सुखबीरबादल ने कहा सरकार धर्म का इस्तेमाल करके राजनीति करने जैसी गंदी हरकतें बंद करो

बहबलकला गोली कांड में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।  जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है।  ज्ञानी रघुबीर सिंह के...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सेक्टर 90 से छपड़चीडी रोड पर निवासियों का ज़बरदस्त धरना प्रदर्शन

अभिषेक पराशर l मोहाली : कल सेक्टर 74, 90, 91, 92, छपड़चीडी, गांव चहजु माजरा, गांव लांडरा, गांव लकनौर और फेस 8B के निवासियों ने मजूदा सरकार और नगर निगम के खिलाफ ज़बरदस्त धरना...
Translate »
error: Content is protected !!