समेकित बाल विकास परियोजना में 98.45 प्रतिशत बच्चे लाभान्वित

by

मंडी 4 सितम्बर। समेकित बाल विकास परियोजना के अन्तर्गत चलाए जा रहे पूरक पोषण अभियान में मंडी जिला में छह माह से लेकर 3 साल के 98.45 प्रतिशत बच्चे लाभान्वित हुए हैं। यह जानकारी जिला स्तरीय अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने बाल विकास परियोजना स्कीम की समीक्षा करने के अन्तर्गत आयोजित अंतरविभागीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि के दौरान दी। उन्होंने बताया कि छह माह से लेकर तीन साल के 32753 बच्चों में से 32248 बच्चों को पूरक पोषण अभियान के अर्न्तगत लाभान्वित किया गया है। जबकि तीन से छह साल के 34384 बच्चों में से 7740 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। इसी कार्यक्रम के अर्न्तगत 11809 धात्री व गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य 0 से 6 आयु वर्ग के बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना है। बच्चे की उचित मनोवैज्ञानिक, शारीरिक और सामाजिक विकास की नींव रखना है। कुपोषण और स्कूल छोड़ने की घटनाओं को कम करना है। उचित पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से बच्चे के सामान्य स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों की देखभाल करने के लिए मां की क्षमता को बढ़ाना हैं।
उन्होंने बताया कि बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार में बेटी के जन्म पर जिला में 86.90 लाख रुपये दिए गए। मुख्यमंत्री शगुन योजना में 108 लाख रुपये प्रदान किए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संसद-जर्मनी और 5 पन्नों ‘तूफानी’ लेटर! 6 वजहों से राहुल की छुट्टी, सोनिया ने प्रियंका को सौंपी कमान?

नई दिल्ली : शुक्रवार को खत्म हुए संसद के शीतकालीन सत्र ने भारतीय राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है। यह परिवर्तन देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में साफ दिख रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने डंगार स्कूल में अंडर 14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ :

एएम नाथ। बिलासपुर :6 अगस्त : राजिकय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में अंडर 14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता ( भराड़ी जोनल) शुरू हुई। प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम में नोकझोंक – आपदा राहत में बंदरबांट का जयराम ठाकुर ने लगाया आरोप : सुक्खू बोले-प्रभावितों को दी राहत

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते साल आपदा और इस वर्ष बरसात के दौरान हुए नुकसान व राहत राशि के आवंटन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन ट्यूमर सभी कैंसरों का लगभग 2% – ब्रेन ट्यूमर हर उम्र में हो सकता : डॉ. प्रदीप शर्मा

होशियारपुर, 8 जून: “ब्रेन ट्यूमर सभी कैंसरों का लगभग 2% है। दुनिया भर में हर दिन ब्रेन ट्यूमर के लगभग 500 नए मामलों का निदान किया जाता है और उनमें से अधिकांश वंशानुगत नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!