सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल अजनोहा के प्रांगण का किया फर्श पक्का

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सरकारी एलीमेंट्री सम्राट स्कूल अजनोहा में विकास कार्य को जारी रखते हुए सेंटर हेड टीचर मैडम दर्शन कौर के नेतृत्व और मास्टर हरभजन सिंह अजनोहा की देखरेख में स्कूल के प्रांगण में कंक्रीट मिक्सर से फर्श बिछाया गया। मैडम दर्शन कौर व मास्टर हरभजन सिंह अजनोहा की ओर से संयुक्त रूप में बताया कि स्कूल में निर्माण कार्य निरंतर जारी है, जिसमें स्कूल की इमारत की रंगाई-पुताई, स्कूल में फर्श पर टाइलें बिछाना व अन्य मरम्मत कार्य शामिल है। जसविंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रीतम सिंह यूएसए ने स्कूल की रंगाई-पुताई व अन्य विकास कार्यों के लिए एक लाख रुपए निर्मल सिंह परमार के माध्यम से दान किए। स्कूल प्रबंधन ने दानकर्ता परिवार को स्मृति चिह्न देकर आभार जताया। उल्लेखनीय है कि अजनोहा गांव का प्राथमिक विद्यालय क्षेत्र के आदर्श विद्यालय जैसा दिखता है। इस अवसर पर कमलजीत सिंह, नरिंदर अजनोहा, ओंकार सिंह, ठेकेदार जसविंदर सिंह चक बिलगा, बिट्टू भगत वाहद व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अरविंद केजरीवाल क्यों अचानक करने लगे ‘हिंदू-हिंदू’.. भाजपा के खिलाफ नई चाल क्या

आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए जिस तरह इसे ‘हिंदू कार्ड’ खेला, उसने...
article-image
पंजाब

Jaijon Doaba: From British Trade

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 30 : Every region has a village, town, or settlement that carved a unique place in history, often overlooked yet resurfacing through its legacy. In Hoshiarpur district, Jaijon Doaba village’s identity has...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत और चीन के बीच बनी सहमति

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीनी मंत्री वांग यी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में खेडां वतन पंजाब दियां शानो शौकत से संपन्न : फाइनल मुकाबले में जिला रूपनगर विजयी रहा

गढ़शंकर, 20 अक्तूबर : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में आयोजित खेडां वतन पंजाब दियां के तहत गढ़शंकर में आयोजित खेडां वतन पंजाब दियां शानो शौकत से सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय अंडर 14 आयु गुट...
Translate »
error: Content is protected !!