सरकारी कैटल पाउंड को सही तरीके से चलाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर के साथ कैटल पाउंड का दौरा कर लिया व्यवस्था का जायजा
होशियारपुर, 28 दिसंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व समाज सेवी सेठ रोहताश जैन के साथ गांव फलाही में बने सरकारी कैटल पाउंड का दौरा किया व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कैटल पाउंड को सही तरीके से चलाने में के लिए जहां पंजाब सरकार वचनबद्ध है वहीं दानी सज्जनों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि यहां की हर जरुरत को पूरा करने के लिए दानी सज्जनों ने यथा संभव योगदान दिया है और उन्हें उम्मीद है कि कि आगे भी इसी तरह से यह क्रम जारी रहेगा।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान कैटल पाउंड में पौधारोपण किया व वहां की जरुरतों को जाना। उन्होंने कहा कि दानी सज्जनों के सहयोग के कैटल पाउंड की नुहार बदलने के लिए व यहां आने वाले गौधन की संभाल के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है और भविष्य में इस दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व व संतुष्टि का विषय है कि इस कैटल पाउंड पर आने वाला वार्षिक खर्च दानी सज्जनों, संस्थाओं, सोसायटियों, एन.जी.ओज के  स्तर पर ही पूरा हो जाता है। इस दौरान उन्होंने गांव के पंचायत सदस्यों व अन्यों से कैटल पाउंड के और अच्छे तरीके से संचालन संबंधी सुझाव भी मांगे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान पशु पालन विभाग के अधिकारियों को पशुओं की टैगिंग यकीनी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फलाही स्थित इस सरकारी कैटल पाउंड में हम बीमार व घायल पशुओं को पहल के आधार पर लेते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि जन सहयोग से कैटल पाउंड का बहुत अच्छे तरीके से संचालन हो रहा है। इस दौरान उन्होंने सामाजिक संस्था व दानी सज्जनों की ओर से कैटल पाउंड को दिए जा रहे सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने पशु पालकों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने पशुओं को सडक़ों पर लावारिस न छोड़ें, क्योंकि यह अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इस दौरान नोडल अधिकारी सरकारी कैटल पाउंड फलाही डा. मनमोहन सिंह दर्दी के अलावा लक्ष्मी नारायण व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Demand Impartial Probe into False

MLA terms accusations baseless at joint press conference Calls for strict legal action against those found guilty No question of illegal extortion in my nameMLA demands investigation with transparency and accountability Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.14 :...
article-image
पंजाब

SAD appoints Jatinder Singh Lali

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.21 : Shiromani Akali Dal (SAD) president Sukhbir Singh Badal has appointed Jatinder Singh Lali Bajwa, the party’s Hoshiarpur district president (urban), as the senior vice-president of the party.Expressing gratitude to SAD president...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

OBC क्रीमीलेयर को लेकर सरकार का नया प्लान : आरक्षण दायरे से बाहर हो सकते हैं ये लोग; 6 मंत्रालयों में मंथन

नई दिल्ली : केंद्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के विभिन्न वर्गों के बीच आरक्षण का लाभ प्रदान करने के एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जो विभिन्न केंद्र और राज्य सरकारों,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बारापुर कुनैल रोड़ पर पुलिस एनकाउंटर में एक घायल : घायल सहित 2 ग्रिफ्तार नाके पर पुलिस दुआरा दो मोटरसाइकिल स्वारों को रोका तो उन्हीनों पुलिस पर कर दी फायरिंग

पुलिस दुआरा की जबावी फायरिंग में एक की टांग पर लगी गोली गढ़शंकर l गढ़शंकर में बारापुर कुनैल रोड़ पर पुलिस नाके पर पुलिस दुआरा दो मोटरसाइकिल स्वारों को रोकने पर मोटरसाइकिल सवार दुआरा...
Translate »
error: Content is protected !!