सरकारी कॉलेज होशियारपुर में रैड रिबन क्लब की तरफ से ’’राष्ट्रीय युवा दिवस’’ मनाया गया

by

होशियारपुय:   सरकारी कॉलेज होशियारपुर में प्रिंसीपल अविनाश कौर और रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार के सहयोग से ’’राष्ट्रीय युवा दिवस’’ समारोह ऑनलाईन मनाया गया। इसमें मुख्य मेहमान के रूप में लैक्चरार रोमा देवी ने अपनी भूमिका निभाई। प्रो. विजय कुमार की तरफ से उन्हें कॉलेज की तरफ से मोमैंटो और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

लैक्चरार मिसिज रोमा देवी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह दिवस स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर मनाया गया। हम सभी को उस महान आध्यात्मिक महापुरूष के आदर्शों और सिद्धान्तों पर चलना चाहिए। देश का भविष्य युवा वर्ग से जुड़ा रहता है इसलिए यदि भविष्य की नींव मज़बूत होगी तो उस पर ईमारत भी मज़बूत बनेगी। इसलिए युवा को जीवन में उद्देश्य निर्धारित करके मंजिल की तरफ ईमानदारी से बढ़ते हुए, अच्छे गुण अपनाने चाहिए, अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए और नशों से दूर रहना चाहिए तभी देश दिन में दोगुनी और रात में चौगुनी तरक्की कर सकेगा।

कॉलेज की प्रिंसीपल अविनाश कौर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया तांकि वह भी स्वामी विवेकानंद जी की तरह दूसरों के लिए आदर्श बन सके। रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी एक महान संत थे और आध्यात्मिकता से जुड़े हुए  थे। इसीलिए हमें भी उनकी तरह ही दूसरों की मदद करनी चाहिए। नेकी और पवित्रता को अपनाना चाहिए, सच्चाई का साथ देना चाहिए तभी हमारे लिए इस दिवस को मनाना सार्थक सिद्ध हो सकता है। प्रो. विजय कुमार ने युवा वर्ग को इस दिवस की बधाई देते हुए नशों से दूर रहने, टैªफिक नियमों का पालन करने और कोरोना वायरस से अपने तथा दूसरों को बचाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें इनके प्रति ईमानदारी से फर्ज निभाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर रंगारंग प्रेाग्राम का आयोजन किया गया जिसमें प्रो. विजय कुमार, प्रो. बिन्दु शर्मा, प्रो. कुलविन्द्र कौर, प्रो. शची ने बोलियां और गीत सुनाकर तथा छात्रा मनजिन्द्र कौर ने माहिया सुनाकर सबका मन मोह लिया। विद्यार्थी साहिल ने समारोह से सम्बन्धित पोस्टर बनाया तथा छात्रा मंजू रानी ने कविता के माध्यम से युवा वर्ग को अपने फर्ज निभाने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जो तीनों काल में रहें बही भगवान है सदा रहने वाला सत्य भगवान आज भी है कल भी है और आगे भी रहेंगे : व्यास रवि नंदन शास्त्री

सपना तो सपना होता है सपने में दिखने वाली हर बात सच नही होती जो आज दिखता है बह कल नहीं दिखेगा पतन,परिवर्तन और गिरना संसार का नियम दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास...
article-image
पंजाब

आर्य समाज मंदिर में स्वामी दयानंद जी के जन्मदिन पर विशेष समागम कराया गया

गढ़शंकर – गढ़शंकर आर्य समाज मंदिर में स्वामी दयानंद जी के जयंती पर प्रधान वीपी बेदी की अगुवाई में समागम कराया गया। इस दौरान हवन यज्ञ किया गया और स्वामी के दिखाए रास्ते पर...
article-image
पंजाब

2 सगे भाइयों सहित 3 की मौत : गांव पनाम के निकट तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल को मारी जोरदर टक्कर

गढ़शंकर : गढ़शंकर चंडीगढ़ मार्ग पर गांव पनाम के निकट ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आने से दो सगे भाईओं सहित 3 लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

गांव रामपुर सैनिया की टीम ने गांव लंगेरी को 2-1 से किया पराजित

*आयु वर्ग में गांव पंडोरी गंगा सिंह की टीम ने गांव खानपुर को 1-0 से हराकर नकद पुरस्कार व ट्रॉफी जीती। *इस प्रतियोगिता में डिप्टी स्पीकर विधानसभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने बतौर मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!