सरकारी खजाने के कथित दुरुपयोग के आरोपों के चलते हरजोत बैंस को तुरंत पद से इस्तीफा दें : सुखपाल खैहरा, बोले- “तुरंत दें इस्तीफा”

by

जालंधर: : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। जालंधर में आयोजित प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान खैहरा ने कहा कि नैतिकता और सरकारी खजाने के कथित दुरुपयोग के आरोपों के आधार पर हरजोत बैंस को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

खैहरा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद को “कट्टर ईमानदार” बताती है, उसे जवाब देना चाहिए कि पंजाब में पिछले कुछ वर्षों में हुए 6 पेपर लीक के लिए जिम्मेदार कौन है? कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि हरजोत बैंस के विधानसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब में कथित अवैध माइनिंग हुई है। इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि मंत्री पर सरकारी धन का निजी यात्रा के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं, जो एक गंभीर मामला है। खैहरा ने कहा कि इन सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की हत्या के मुख्य आरोपी शूटर हैरी : दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब के नकोदर के गांव मल्लियां में दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की हत्या के मुख्य आरोपी शूटर हैरी को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। शूटर हैरी पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

NSUI (कांग्रेस) से नहीं मिला टिकट तो निर्दलीय जीता पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, अनुराग दलाल ने रचा इतिहास

पं पीयू स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में प्रेसिडेंट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल के सिर जीत का सेहरा सज गया है। वह पीयू के नए सरताज बन गए हैं। मतगणना के दौरान अनुराग दलाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोहड़जी मेला के दौरान चंडी में लंगर सेवा कमेटी का गठन

पट्टा मेहलोग, 15 फरवरी (तारा) : आगामी 2 अप्रैल से लगने वाले बाबा जोहड़ी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चंडी में लंगर सेवा प्रदान करने के लिए एक कमेटी का गठन किया...
article-image
पंजाब

धमाई स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे

गढ़शंकर, 3 अगस्त: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमाई के विद्यार्थियों ने लेक्चरर मुकेश कुमार और पंजाबी मास्टर बलकार सिंह  मघानिया  के मार्गदर्शन में सरकारी स्कूल, सरकारी क्लिनिक, सड़क किनारे और पशु अस्पताल के सामने...
Translate »
error: Content is protected !!