सरकारी नौकरी करने वाला यदि अपने बच्चे को सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए नहीं भेजता है, तो उससे सरकारी सुविधा वापस ले सरकार

by

गढ़शंकार।    प्रदेश में शिक्षा का स्तर बहुत ही निचले स्तर का है। जिसका मुख्य कारण स्कूलों में पूरा  स्टाफ का न होना है। यह शब्दआदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने कहे।   उन्होंने ने कहा कि पिछली सरकारों में शिक्षा का स्तर स्कूलो मे काफी निचले स्तर का होकर रह गया है। जिस कारण माता-पिता अपने बच्चों को माडल स्कूलों में भेजना पसंद करते हैं। जिस कारण उन्हें प्राइवेट स्कूलों की मनमर्जी तथा लूट खसोट का शिकार होना पड़ रहा है। जिसके लिए जिम्मेदार पिछली प्रदेश सरकारें थीं। जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, प्रदेश की जनता को थोड़ी उम्मीद जरुर बनी है कि कुछ सुधार होगा, पर यह तब तक संभव नहीं है, जब तक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते तथा सरकारी स्कूलों के प्रति आम जनता का विश्वास पुन: विकसित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम नहीं किया जाता। आज हालात यह है कि आम लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाना अपनी अपमान महसूस करने लग पड़े हैं पर नौकरी तथा अन्य सुविधाएं सरकारी चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज जरुरत है कि प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को टॉप लैवल तक लेकर आए, यह तभी सं है जब प्रदेश सरकार सुनिश्चित करे कि वहां पूरा तथा अनुभवी स्टाफ हो। इसमें सरकारी मुलाजिम से लेकर मंत्रियों तक को सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वनीयता पैदा होनी होगी। उन्होंने कहा कि उच्च पद प्राप्त अथवा सरकारी नौकरी करने वाला यदि अपने बच्चे को सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए नहीं भेजता है, तो उससे सरकारी सुविधा वापस ले ली जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रंगदारी नहीं देने पर बटाला में चलीं अंधाधुंध गोलियां, पाकिस्तानी डॉन सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

बटाला। गांव बहादुर हुसैन में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां से 32 बोर के...
article-image
पंजाब

गाँव नंगल कानूंगो चोरी का मामला : खन्ना ने पीड़ित को इंसाफ दिलवाने हेतु मामला उठाया प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष

होशियारपुर ।  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से गत दिनों हरियाणा ब्लॉक के गांव नंगल कानूंगो निवासी कुलदीप सिंह ने खुले दरबार में भेंट कर उन्हें उनके घर में होने सम्बन्धी विस्तृत जानकारी देते...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने फटकार लगा दी पंजाब सरकार को : युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान को ईमानदारी से लागू करे

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने हाल के महीनों में दर्ज हुए हजारों एनडीपीएस मामलों पर...
article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर द्वारा भव्य चौकी का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर ने अग्रवाल भवन, हरियाणा रोड पर बाबा बालक नाथ जी की पहली भव्य चौकी का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट...
Translate »
error: Content is protected !!