सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इस राज्य में हाई कोर्ट में चपरासी की भर्ती शुरू

by

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी के 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवार 4 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक highcourtchd.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

इन पदों में 63 पद सामान्य वर्ग के लिए, 8 पद BC/SC/ST वर्ग के लिए और 4 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखे गए हैं. भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

चपरासी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्हें कुकिंग या कल्नरी से जुड़े न्यूनतम एक वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा कोर्स किया हुआ होना चाहिए।

साथ ही किसी प्रतिष्ठित होटल, रेस्टोरेंट, सरकारी विभाग या किसी सार्वजनिक उपक्रम में कम से कम तीन वर्षों का खाना पकाने का अनुभव भी आवश्यक है. ध्यान दें, ये सभी योग्यताएं 15 जुलाई 2025 या उससे पहले तक प्राप्त होनी चाहिए।

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क

आवेदक की आयु 4 अगस्त 2025 तक 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बाहर के सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 700 रुपए और स्थानीय SC/ST/BC व पूर्व सैनिकों को 600 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाएं।
  • “Recruitments” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती विज्ञापन खोलें।
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन कर फॉर्म भरें और मांगे गए दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, डिप्लोमा और अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
  • अंतिम में फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोज पिन से खुला मर्डर मिस्ट्री का राज : महिला की हत्या कर नाले में फेंकने के आरोप में पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में करीब एक महीने पहले नाले से मिली महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. इस रहस्यमयी हत्या के पीछे नथ यानी नाक की एक...
article-image
पंजाब

बच्चों से मुलाकात डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को बच्चों की रुचि के हिसाब से गतिविधियां करवाने के दिए निर्देश

होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व आब्र्जवेशन होम का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जहां बच्चों से मुलाकात कर...
article-image
पंजाब

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर विवाद… पैसे मांगने पर पंप कर्मी से मारपीट : सीसीटीवी में वारदात हुई कैद

जालंधर : जालंधर शहर के टीवी टॉवर के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवकों ने पंप कर्मी के साथ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 5 मरले के घर में रहने वाले रख सकेंगे सिर्फ एक कुत्ता : सार्वजनिक स्थल पर शाैच किया, 10 हजार रुपए जुर्माना लगेगा…चंडीगढ़ में अगर आप रहते है तो यह खबर आपके लिए जरूरी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में रहते हैं तो आप के लिए यह खबर जरूरी है । चंडीगढ़ में खतरनाक नस्ल के कुत्ते अमेरिकन बुल डॉग, पिटबुल सहित कई नस्ल के डॉग को पालने पर रोक लगा...
Translate »
error: Content is protected !!