सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर आयोजित

by

एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक : प्रियांशु खाती

एएम नाथ। चंबा :  एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में “भविष्य सेतु एक पहल सुनहरे भविष्य की” विषय पर आधारित व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
प्रियांशु खाती ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए सिविल सेवाओं की परीक्षा से सबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए।


उन्होंने विद्यार्थियों को आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस सहित अन्य विकल्पों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के भी टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं होता है। कठिन परिश्रम को सफ़लता का आधार बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य का निर्धारण कर आगे बढ़ाने को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्न का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया।


शिविर में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को श्रम एवं रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया। साथ ही कौशल विकास को लेकर भी उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
यंग प्रोफेशनल तनु कुमारी ने विद्यार्थियों को टीचिंग क्षेत्र में करियर के बारे में बताया।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह चौहान ने शिक्षा क्षेत्र, कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व अपराजिता मैं चम्बा की, आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने कौशल विकास और राजेश कुमार ने बैंकिंग क्षेत्र में भविष्य बनाने की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान विद्यार्थियों सहित स्टाफ ने स्वच्छता की शपथ भी ग्रहण की।


शिविर में एसडीएम प्रियांशु खाती एवं साथ आये अधिकारियों को स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य तिलक राज ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थी और उनके अभिभावक सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईडी की जाँच के दायरे में आए खनन कारोबारियों से संबंधों पर जवाब दें सुक्खू – लंबे समय से सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री मौन क्यों : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला शिमला में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खनन से जुड़े कारोबारियों के यहां हुई छपेमारी में घपले की पुष्टि हुई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरे प्रदेश में झूठी बयानबाज़ी और निजी हमले कर के वोट मांग रही है कांग्रेस : डेढ़ साल सरकार में रहकर कोई काम नहीं किया तो किस मुद्दे पर चुनाव लड़े कांग्रेस : जयराम ठाकुर

देश ने तय किया है कि मोदी के साथ चलना है, नारी शक्ति के अपमान का बदला लेंगा हिमाचल एएम नाथ। पांगी/चंबा :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भरमौर विधान सभा के पांगी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा चुनाव मामला : दो हफ़्ते में मांगा जवाब – हिमाचल हाईकोर्ट ने खारिज की सांसद हर्ष महाजन की अपील

शिमला, 16 सितंबर । हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चुनाव को चुनौती देने में मामले में सोमवार को प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट से हर्ष महाजन को झटका...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व मंत्री के बेटा, युवती, पुलिसकर्मी सहित 5 लोग चिट्टे के साथ ग्रिफ्तार : 42 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में पूर्व शिअद मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश सिंह को एक लड़की समेत चार अन्य लोगों के साथ हिमाचल पुलिस ने शिमला में ड्रग्स रखने के...
Translate »
error: Content is protected !!