सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारी कलां का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विधायक संजय रत्न ने बारी कलां में 30 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट

by
राकेश शर्मा : ज्वालामुखी 8 जनवरी:  विधायक संजय रत्न ने कहा कि बुनियादी स्तर पर गुणात्मक व आधुनिक शिक्षा सुविधा घरद्वार पर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे स्कूल की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और बच्चों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करें।
विधायक ने आज सोमवार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारी कलां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के उपरांत बोल रहे थे।
विधायक ने कहा कि प्रदेश में श्री निवास रामानुज योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं। टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को और अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियां उपलब्ध करवाने में लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10540 टैब मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जा रहे हैं।
विधायक ने अन्य बच्चों को भी विजेता बच्चों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया ताकि वह भी आगामी वर्ष में पुरस्कार लेने के हकदार बन सकें।
इस दौरान विधायक संजय रत्न ने विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के अंतर्गत खुंडिया तहसील में आने वाले सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 10वीं व 12वीं परीक्षा में मेरिट में स्थान हासिल करने वाले 30 विद्यार्थियों को टैबलेट भी वितरित किए।
विधायक ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारी कलां को 11 हजार रुपए और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बारी कलां को 5100 रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र चौधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य तथा अध्यापकों ने विधायक को शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने जनसमस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पे निपटारा कर शेष बची समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियो को निपटारा करने के निर्देश दिए।
उपस्थित
उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालाजी विकास धीमान, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा , अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ , अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग करण पटियाल , बीएमओ ज्वालामुखी संजय बजाज , आरएम देहरा कुशल कुमार , तहसीलदार खुंडिया सुभाष कुमार , एसएचओ खुंडिया रवि दत्त शर्मा सहित विद्यालय के विद्यार्थी अध्यापक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*MLA Sanjay Ratna distributed tablets to 30 intellectuals in Bari Kalan*
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रामलीला मंच का लोकार्पण : सतपाल सत्ती ने बसदेहड़ा में किया

ऊना, 26 सितंबरः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बसदेहड़ा में 12 लाख रूपए की राशि से निर्मित रामलीला मंच का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमने पाक परस्त आतंकवादियों को सबक भी सिखाया और पाकिस्तान को बेनकाब भी किया: जयराम ठाकुर

सेना के सम्मान में बंजार भी निकली तिरंगा यात्रा, जयराम ठाकुर ने किया सेना को नमन एएम नाथ। कुल्लू/बंजार पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में शुक्रवार को बंजार में भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने मैकलोडगंज तथा धर्मकोट में बारिश से हुए नुक्सान का लिया जायजा*

*राहत तथा पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश* एएम नाथ । धर्मशाला, 28 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला के कालापुल, धर्मकोट तथा मैकलोडगंज में बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC व SSP की मौजूदगी में चब्बेवाल में फ्लैग मार्च :  कुल 159432 वोटर, 83704 पुरुष, 75724 महिलाएं और 4 ट्रांसजैंडर वोटर- 20 नवंबर को मतदान वाले दिन जिले में रहेगी छुट्टी

होशियारपुर, 18 नवंबरः डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 044 चब्बेवाल के उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओऱ से जरुरी तैयारियां व प्रबंध मुकम्मल किए जा...
Translate »
error: Content is protected !!