सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए लोगों को किया जा रहा है जागरूक:प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा

by
सरकारी स्कूलों में सुविधाओं के बारे में लोगों को की जा रही है जानकारी प्रदान
गढ़शंकर –  शिक्षा विभाग पंजाब के शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार  की निगरानी में सरकारी स्कूलों में चल रही दाखिला मुहिम पूरे जोरों पर है।  शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार इस मुहिम के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की प्रिंसिपल सीमा बुद्धि राजा नोडल अफसर, प्रिंसिपल डिंपी शर्मा सरकारी सीनियर स्मार्ट स्कूल पद्दी सुरा सिंह और प्रिंसिपल डॉ ललिता सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर खुर्द और स्कूल के स्टाफ के सहयोग से सरकारी स्कूलों में दाखिला मुहिम को उत्साहित करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा ने बताया कि पंजाब सरकार और शिक्षा सचिव द्वारा सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे और शिक्षा के स्तर को ऊंचा किए जाने के चलते बड़ी गिनती में विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय प्राइवेट स्कूलों की बजाए विद्यार्थी सरकारी स्कूलों को तरजीह दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में छात्रों और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीमती संतोष रानी,श्रीमती शिवानी, गुरविंदर सिंह,हरविंदर सिंह, अजय कुमार, हरपाल सिंह आदि स्कूल का स्टाफ मौजूद था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए घर में हुए शिफ्ट – अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ छोड़ा दिल्ली का सीएम आवास

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से बेरोजगारी व गरीबी खत्म करने के लिए उद्योगिक पैकेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर आऊँगी – निमिषा मेहता।

महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगा मुख्य उद्देश्य। गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा उमीदवार निमिषा मेहता ने कहा है कि वह चुनाव के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के अड्डा झुंगिया में दिनदहाड़े फायरिंग

गढ़शंकर । गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया के बीनेवाल रोड़ पर सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे गोली चलने की घटना की खबर मिलने पर लोगों में दहशत फैल गई। घटना...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने 25 टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त राशन किट, हाइजीन किट एवं गद्दे किए वितरित

जिला रैड क्रॉस सोसायटी की ओर से मनाया गया विश्व टीबी दिवसहोशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : ज़िला रैड क्रॉस सोसायटी की ओर से आज विश्व टीबी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष-जिला रैड...
Translate »
error: Content is protected !!