सरकारी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके बच्चों का सम्मान

by
गढ़शंकर, 28 मार्च : सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके संयुक्त रूप से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्षिक परिणाम घोषित करने के पश्चात प्री प्राइमरी से नौवीं कक्षा तक के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले मेधावी छात्रों को ट्राफियां तथा स्टेशनरी का सामान देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए ट्राफियां माता महेंद्र कौर जी के परिवार की तरफ से तथा स्टेशनरी श्री गुरु रविदास धार्मिक स्थान डघाम की कमेटी द्वारा भेंट किए गए। इस मौके मास्टर हरदीप कुमार ने स्कूल पहुंचने पर गणमान्य सख्शियतों का स्वागत किया और अभिभावकों तथा गणमान्यों से स्कूल में दाखिला बढ़ाने में सहयोग देने की अपील की। स्कूल मुख्याध्यापिका नवदीप सहगल ने दानी व्यक्तियों का धन्यवाद करते विद्यार्थियों को मेहनत कर अपना व अपने गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। श्री गुरु रविदास धार्मिक स्थल की कमेटी की ओर से सुखविंदर सिंह ने संबोधित करते विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा पढ़ाई के क्षेत्र में प्राप्तियां हासिल करने के लिए कमेटी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते बच्चों को नशों से बचने तथा कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर अपना जीवन उज्जवल बनाने के लिए मूल्यवान विचार सांझा किये। इस अवसर पर दानी माता महिंदर कौर, प्राइमरी स्कूल के मुख्य अध्यापक बलजीत सिंह, सरकारी हाई स्कूल की मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगल के साथ समूह स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:
सरकारी स्कूल डघाम में मेधावी छात्रों का सम्मान करते गणमान्य व स्कूल स्टाफ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज  बीएससी. बीएड  के  दूसरे सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार 

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी. बीएड के  दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल  प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि बीएससी बीएड के  दूसरे...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में 1 अक्तूबर को लगेगा रक्तदान शिविर : प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में भाई घनइया जी चैरिटेबल ब्लड बैंक हुशियारपुर के सहयोग से 1 अक्तूबर को रक्तदान शिविर एवं भाई घनइया जी के महान जीवन पर...
article-image
पंजाब

निर्वासित भारतीयों के साथ कैदी जैसा व्यवहार केंद्र और पंजाब सरकार की लापरवाही का नतीजा / करीमपुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी के पंजाब अध्यक्ष डॉ.अवतार सिंह करीमपुरी राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीय सैनिकों के भविष्य के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा...
article-image
पंजाब

25 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 5 मार्च : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए गुरिंदरजीत सिंह एसएचओ गढ़शंकर ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!