सरकारी स्कूल पद्दी सूरा सिंह : स्कूल में ऐडोलेसैस एजुकेशन प्रोग्राम के तहत करवाई वर्कशाप

by

गढ़शंकर। गांव पद्दी सूरा सिंह के सरकारी सीनियर सैकेंडरी समार्ट स्कूल में एक दिवसीय ऐडोलेसैस एजुकेशन प्रोग्राम के तहत वर्कशाप आयोजित की गई। जिसमें गढ़शंकर तहसील के पांच शैक्षणिक ब्लाकों को अलग-अलग मिडल, हाई व सीनियर सैकेंडरी स्कूलों के 222 नोडल अध्यापकों ने भाग लिया। इस वर्कशाप में इलाके की प्रमुख गणमान्य डा. कश्मीर चंद, डा. सुखविंदर सिंह हीरा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। रिसोर्स पर्सन के तौर पर गुरसेवा कॉलेज ऑफ नर्सिंग पनाम की प्रिंसिपल विज्जिया, खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन माहलपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर मोनिका महाजन, लेक्चरर बलविंदर रानी, राज कुमार विशेष तौर पर मौजूद हुए। जिन्होंने किशोरावस्था के समय आने वाली चुनौतियों, समस्याओं व उनके सही हल संबंधी अध्यापकों से विचार विमर्श किया। इस दौरान होशियारपुर के डिप्टी डीईओ धीरज वशिष्ट व अमरीक सिंह भी मौजूद हुए, जिन्होंने विशेष तौर पर अपने विचार अध्यापकों से साझा किए। अध्यापकों को टीए की रकम की अदायगी की गई, स्कूल के प्रिंसिपल किरपाल सिंह द्वारा आए हुए सभी मेहमानों व रिसोर्स पर्सनज का गैस्ट आफ आनर देकर सम्मान किया गया। स्कूल अध्यापक रितिका चौहान व अमनदीप चौहान ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। मौके पर हरबिलास, मनोज कुमार, बलवीर कौर, रीतू, महिंदर कौर, ऐना भतेजा, बलवीर सिंह, गुरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे : SIT जांच में जुटी

चंडीगढ़  ।  पंचकूला में पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि अकील की दाहिनी कोहनी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के पूर्व विधायक गोल्डी को भोगपुर नगर कौंसिल चुनाव के लिए बनाई सक्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन किया नियुक्त

गढ़शंकर :  पंजाब काग्रेस ने भोगपुर नगर कौसिल के चुनावों के लिए पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी को सक्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया। नगर कौसिल वे चुनावों के लिए काग्रेस पार्टी ने कमर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो भाईयों सहित परिवार के चार लोगों की मौत – केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही एक कार पर गया पलट

राजसमंद  :  राजस्थान के राजसमंद जिले में एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया।  गुरुवार को चारभुजा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो भाईयों...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों को किया पदोन्नत : एडीजीपी रैंक, 10 अफसरों को डीआईजी तथा एक को आईजी

चंडीगढ़ :   पंजाब की आप सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों को पदोन्नत किया है। इनमें एक आईपीएस अफसर को एडीजीपी रैंक, 10 अफसरों को डीआईजी तथा एक को आईजी पदोन्नत किया है। इसके अलावा...
Translate »
error: Content is protected !!