सरकारी स्कूल में विभिन्न विषयों पर विषय मेले का आयोजन किया गया।*

by

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा : opसरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजनोहा में पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रिंसिपल हरमनोज कुमार और स्कूल प्रबंधक कमेटी की चेयरपर्सन मैडम सुनीता रानी की देखरेख में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक शिक्षा विषय मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में छात्रों ने वर्किंग मॉडल, चार्ट और गतिविधियों का उपयोग करके विषयों कोआसान ढंग से पढ़ने के गुर साझा किए। इस मेले में छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा बिजनेस ब्लास्टर के विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए थे। इस अवसर पर प्रवासी भारतीय अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, जतिंदर सिंह, राजविंदर कौर, सरबजीत कौर, बलबीर कौर, प्रशोतम कुमारी, नरिंदर अजनोहा, लवदीप कौर, ऊंकार सिंह, धरमिंदर सिंह, अविनाश कौर, हफीज पदम, अमनप्रीत कौर, अमनजीत कौर, जसप्रीत कौर, मुनीश कुमार, सोहन सिंह, हरभजन सिंह कैम्पस मैनेजर एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।*

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर : 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष टिकट चेकिंग अभियान

मुंबई। अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। Central Railway 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाने जा रहा...
article-image
Uncategorized , पंजाब

कमाही देवी से चंडीगढ़ के लिए सरकारी बस सेवा शुरू :महंत राजगिरि और विधायक घुम्मन ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया

दसूहा/होशियारपुर, 13 जनवरी: विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मन के अथक प्रयासों से पंजाब सरकार ने कंढी क्षेत्र के लोगों को नए साल का तोहफा देते हुए कमाही देवी से राजधानी चंडीगढ़ तक सरकारी बस...
article-image
पंजाब

स्टेट जुडो चैम्पियनशिप में वैभव ओहरी ने स्वर्ण पदक हासिल कर किया जिला का नाम रोशन : खन्ना खन्ना ने वैभव को किया सम्मानित, भविष्य में और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की जताई आशा

होशियारपुर 16 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब स्कूल स्टेट जुडो चैंपियनशिप अंडर 17 वर्ग में होशियारपुर के वैभव ओहरी द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने पर उसको सम्मानित किया। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!