सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब का नतीजा शानदार रहा

by

गढ़शंकर : पिछले दिन कक्षा 10वीं तथा 8वीं के आए नतीजों में श्री खुरालगढ़ साहिब के सरकारी हाई स्कूल का नतीजा शानदार रहा। जिसमें 10वीं कक्षा के कुल 14 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 13 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। जिनमें नताशा देवी ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान, संजना रानी ने 83 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान तथा प्रीसा ने 75 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस तरह 8वीं कक्षा में से हरमनदीप कौर ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान, पंकज ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा किरणप्रीत कौर ने 75 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार रिजल्ट के लिए मास्टर करनैल सिंह, इकबाल सिंह, बहादर सिंह, सीमा राणा, संदीप भाटिया व समूह स्कूल स्टाफ बधाई का पात्र है। जिनकी मेहनत से यह बढिय़ा रिजल्ट आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुगर, पेन किलर, बुखार और हार्ट और जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती समेत ये 39 दवाइयां हुईं सस्ती

नई दिल्ली : आम लोग किसी भी बिमारी से निपटने में परेशान रहते हैं। कोरोना महामारी के बाद देश में दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च दोगुने दाम से भी ज्यादा बढ़ गया...
article-image
पंजाब

कांग्रेस सांसद रंधावा के बेटे को धमकी देने के आरोप में पंजाब के अमृतसर से एक व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़, दो अगस्त : कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार...
article-image
पंजाब

ड्रग्स और हथियार तस्करी का पर्दाफाश : ICE ड्रग्स व 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर :  कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए नशे और हथियारों की तस्करी करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!