सरकार और जनता के सीधे संवाद से होता है योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन : देवेंद्र जग्गी

by

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : हेमराज बैरवा

*बागनी पंचायत भवन में चयनित बीपीएल परिवारों से संवाद कार्यक्रम आयोजित

धर्मशाला, 11 अगस्त : बागनी पंचायत भवन प्रांगण में एक से आठ चरणों में चयनित बीपीएल परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की आठ पंचायतों से चयनित बीपीएल परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व मेयर एवं धर्मशाला से पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, एसडीएम मोहित रत्न तथा बीडीओ अभिनीत कात्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का प्रयास है कि बीपीएल परिवारों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिले और उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार सरकार की प्रत्येक कल्याणकारी योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सस्ता राशन, सामाजिक सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, आवास तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि आज का संवाद कार्यक्रम केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य यह जानना भी है कि सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक किस प्रकार पहुंच रहा है। जनता की समस्याएं, जरूरतें और सुझाव सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे संवाद कार्यक्रम सरकार और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है तथा संबंधित विभागों को पात्रता के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब पात्र व्यक्ति को समय पर योजना की जानकारी मिले और वह उसका लाभ उठा सके। उन्होंने उपस्थित परिवारों से आह्वान किया कि वे अपनी पात्रता के अनुसार विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग अथवा प्रशासन से संपर्क करें।
उपायुक्त ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से प्रशासन को भी यह समझने में मदद मिलती है कि योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बीपीएल परिवारों को प्रदेश सरकार द्वारा उनके कल्याण एवं उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र परिवारों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान बीपीएल परिवारों के सदस्यों ने अपनी समस्याएं, आवश्यकताएं एवं सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे। उपायुक्त ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र बीपीएल परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना, उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देना तथा योजनाओं का लाभ लेने में आ रही समस्याओं और सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर आरटीए सदस्य सुरेश पप्पी, बागनी पंचायत प्रधान अल्का कुमारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह तथा अनुराग धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए शिलान्यास व लोकार्पण

एएम नाथ। सिरमौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर ज़िले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नैना देवी जी मंदिर में नववर्ष मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत किया विचार-विमर्श

एएम नाथ। बिलासपुर, 24 दिसम्बर: श्री नैना देवी जी मंदिर में नववर्ष मेले के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज वर्चुअल माध्यम से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस का बड़ा एक्शन : 210 ग्राम हेरोइन, 90 नशीली गोलियों, 12 नशीले टीकों और ड्रग मनी सहित बुलट सवार महिला व युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 6 जुलाई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बुलट मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला व पुरुष को 12 नशीले इंजेक्शन, 210 ग्राम हेरोइन, 90 नशीली गोलियां और एक लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक एकता एवं सद्भाव को सशक्त बनाए रखने में मेले-उत्सव महत्वपूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष

छिंज मेला आयोजन समिति समोट को 31 हजार की राशि देने का किया ऐलान कुलदीप सिंह पठानिया ने खेल मैदान का किया लोकार्पण एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज समोट...
Translate »
error: Content is protected !!