सरकार और प्रशासन के सहयोग से पंचायत स्तर पर प्रभावी तरीके से हुए विकास कार्य – चंद्र प्रभा नेगी

by
जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक आयोजित
एएम नाथ। शिमला : जिला परिषद की बैठक का आयोजन जिला परिषद भवन एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र चलौंठी में शनिवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने की।
जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि पिछले पांच साल जिला के भीतर विकास कार्यों के लिए सभी ने एकजुट होकर कार्य किया। इस दौरान प्रशासन और सरकार के माध्यम से अधिकतर जन समस्याओं का निपटारा करवाया गया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य निरंतर चलने की प्रक्रिया है। पिछले कई सालों से लंबित कार्यों को इस जिला परिषद के कार्यकाल में पूरा करवाया गया और कई नए कार्य जिला भर में अभी चल रहे है। सरकार और प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी तरीके से विकास कार्य किए गए है।May be an image of studying and table
इस दौरान जिला में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।
जिला परिषद सदस्य सुभाष कैंथला के उप-तहसील कोटगढ में पुलिस चौकी खोलने के विषय पर रखे गए सवाल पर बताया गया कि भूमि चयनित न होने के कारण पुलिस विभाग पुलिस चौकी को किराए के भवन में चलाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके अतिरिक्त, नारकंडा चौकी में हथियार जमा करने का मामला पुलिस और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के साथ चर्चा करके समाधान निकाला जाएगा।
जिला परिषद सदस्य नीमा जस्टा ने खरोग पंचायत में ट्रांसफार्मर लगाने के मुद्दे को उठाया। इस पर विद्युत विभाग के अधिकारी ने कहा कि इसी महीने इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिप सदस्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में एचआरटीसी की पुरानी बसें न भेजने के मुद्दे पर कहा कि आए दिन ब्रेक डाउन की घटनाएं आती रहती हैं जिस वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैठक में फैसला लिया गया कि यह प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।
सदस्य त्रिलोक भूलनी ने रामपुर एनएच में कुमारसैन से बढ़ाल तक डंगा लगाने के मामले को उठाया। विभाग ने बताया इसके लिए 10 लाख रुपए का बजट आ चुका है और इसका कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
सदस्य कुमारी भारती जनारथा ने विकास खंड नारकंडा के सिद्धपुर में ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग रखी।
बैठक में नारकंडा विकास खंड क्षेत्र में एसएमएस हॉर्टिकल्चर की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया। पांचवें राज्य वित्त आयोग की अव्यय राशि को पुन जारी करने, जिला परिषद भवन में पार्किंग की व्यवस्था, बहुउद्देशीय हाल और भवन के ग्राउंड फ्लोर में डीआरडीए कार्यालय को खाली कमरों में स्थापित करने, अन्य विभागों द्वारा भवन के सभागार में बैठक के आयोजन पर शुल्क वसूल करने बारे, जिला परिषद भवन एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र चलौंठी में चौकीदारों की आउटसोर्स भर्ती के बारे, भवन में खाली जगह पर व्यवसायिक परिसर निर्माण बारे आदि प्रस्तावों को रखा गया।
कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य द्वारा जो प्रस्ताव रखे गए है उन पर कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि इन प्रस्तावों के तहत जनता के मुद्दों का समाधान हो सके।
इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी और उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रेटका द्वारा सभी खंड विकास अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी जिला परिषद सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्दलीय विधायक बन सकते हिमाचल की सत्ता के किंगमेकर : चुनाव परिणाम घोषणा से पहली बढ़ी राजनीतिक हलचल

विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस बार के चुनाव में निर्दलीय विधायक अहम भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि एग्जिट पोल में निर्दलीय विधायकों को 1...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेयजल स्रोतों में 20 से 30 फीसदी पानी हिमाचल प्रदेश में गया घट : राज्य के कई इलाकों में पानी की कमी

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश में पेयजल स्रोतों में पानी 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो गया है। सूखे जैसे हालात के कारण फरवरी माह में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जल स्रोतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला शक्ति किसी के सहारे का मोहताज नहीं : निर्मला कुमारी ने परिस्थिति और समय के अनुसार खुद को काबिल बनाया

बिजली बोर्ड चम्बा के तहत हरदासपुरा में बतौर ए.एल.एम. कार्य कर रही निर्मला कुमारी एएम नाथ। चम्बा :  महिला शक्ति किसी के सहारे का मोहताज नहीं होती। यदि उसे विषम परिस्थितियों में भी रहना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 माह में HRTC की आय में 63.47 करोड़ की वृद्धि दर्ज : प्रदेश सरकार के प्रयासों से एचआरटीसी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर: मुख्यमंत्री

रोहित जसवाल : शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार निगम को आत्मनिर्भर एवं व्यवहार्य...
Translate »
error: Content is protected !!