सरकार की मजदूर नीतियों के खिलाफ भारत बंद, 25 करोड़ कर्मचारी हो सकते हैं विरोध में शामिल, किसानों का भी मिला समर्थन

by

केंद्र सरकार की कथित “मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी” नीतियों के खिलाफ देशभर में 9 जुलाई 2025 बुधवार को भारत बंद बुलाया है. इस बंद का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा किया गया है, जिसमें विभिन्न औद्योगिक और सार्वजनिक क्षेत्र की यूनियनें शामिल हैं।

यह हड़ताल आगामी विधानसभा चुनावों वाले राज्यों, विशेषकर बिहार, में विशेष असर डाल सकती है. इसके अलावा गैर-भाजपा शासित राज्यों जैसे केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी बंद का प्रभाव व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है।

किन क्षेत्रों में हो सकता है बंद का असर

इस हड़ताल में बैंकिंग, बीमा, डाक सेवाएं, कोयला खनन, स्टील, परिवहन और बिजली जैसे कई क्षेत्रों के करीब 25 करोड़ कर्मचारी शामिल हो सकते हैं. इन क्षेत्रों के ठप रहने से आम जनजीवन पर गहरा प्रभाव पड़ने की आशंका है।

हालांकि, भारतीय रेलवे की यूनियनें इस बंद में औपचारिक रूप से शामिल नहीं हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों को बाधित कर सकते हैं. इसी तरह, सार्वजनिक और निजी बस सेवाएं, टैक्सी तथा ऐप-बेस्ड कैब सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं, जिससे दैनिक यात्रियों को कठिनाई हो सकती है।

शैक्षणिक संस्थानों पर असर की संभावना कम

देश के अधिकांश हिस्सों में स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहने की संभावना है. हालांकि, कुछ स्थानीय प्रशासन बंद के मद्देनज़र सुरक्षा कारणों से संस्थानों को बंद करने का फैसला ले सकते हैं।

भारत बंद के पीछे कारण और मुख्य मांगें

संयुक्त ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए बदलावों से कर्मचारियों की सुरक्षा और अधिकार कमजोर हुए हैं. साथ ही, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर भी असंतोष जताया गया है

यूनियनें चाहती हैं कि चारों नई श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए और ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर स्थायी रोजगार की गारंटी दी जाए. इसके साथ ही वे सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण पर रोक और न्यूनतम मजदूरी की कानूनी गारंटी की मांग कर रही हैं।

किसानों का भी मिल रहा समर्थन

भारत बंद को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) समेत विभिन्न किसान संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है. किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदर्शन करने की घोषणा की है, जिससे ग्रामीण परिवहन और बाजारों पर भी बंद का असर दिख सकता है।

नेताओं की प्रतिक्रिया

AITUC की महासचिव अमरजीत कौर ने जानकारी दी कि बंद में लगभग 25 करोड़ से अधिक मजदूरों की भागीदारी की संभावना है. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन देश के मेहनतकश वर्ग की आवाज़ है, जिसे लंबे समय से अनसुना किया जा रहा है.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को वितरित किए फल व सब्जियां

ग्रामीण विकास मंत्री फोन पर प्रतिदिन 50 कोरोना संक्रमितों से ले रहे अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की फीडबैक ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
पंजाब

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में बोर्ड की परीक्षा पांचवी आठवीं 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के नतीजे रहे शत् प्रतिशत

होशियारपुर :   डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने परीक्षा में पहले दूसरे और...
article-image
पंजाब

Amritsagar Mittal Playing a Vital

Khanna Presents Bouquet, Extends Wishes on Mittal’s Birthday Hoshiarpur/ August 6/Daljeet Ajnoha : Former MP Avinash Rai Khanna presented a bouquet to Amritsagar Mittal, Vice Chairman of international tractor manufacturer Sonalika Group, on the...
article-image
पंजाब

पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के अनुमीत सिंह सोढ़ी अध्यक्ष ,कमल किशोर नूरी कोषाध्यक्ष निर्वाचित कमल :

गढ़शंकर । पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष कमल किशोर नूरी ने गढ़शंकर पहुंच कर बताया कि पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन (रजि:1430 लुधियाना) की चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सतीश सभरवाल एडवोकेट पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!