सरकार की लापरवाही के कारण जगह जगह से नहर टूटी : निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर 9 जूलाई : गढ़शंकर से भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने गावो में जाकर बारिश के कारण हुए नुकसान का मुआयना किया और उन्होंने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सरकार की लापरवाही के कारण ही कंडी नहर जगह जगह से टूट रही है। रामपुर गांव में उन्होंने टूटे नहर का मुआयना किया और उन्होंने कहा कि आधे अधूरे प्रबंध कर इस नहर में पानी छोड़ा गया था जिसके चलते वह पहले चक्क रोंता गांव में टूट गई थी। उन्होंने कहा कि विधायक को चाहिए था कि वह अधिकारियों को साथ लेकर नहर का पूरी तरह मुआयना करते और यह सुनिश्चित करते कि नहर फिर से न टूटे। उन्होंने कहा कि अगर गंभीरता से अधिकारियों को निर्देश दिए होते तो आज किसानों की फसलो, लोगों के घरों व इलाके की सड़कों को नुकसान से बचाया जा सकता था। निमिषा मेहता ने कहा कि किसानों ने उन्हें बताया कि इलाके के जंगल काटकर हिमाचल प्रदेश में लगे क्रेशरों के लिए बनाए रास्ते से बारिश का पानी तेजी से आया और उसने आधा दर्जन गांवों में तबाही मचा दी। निमिषा मेहता ने कहा कि रामपुर, बिलड़ो, सलेमपुर, मुगोवाल, मेघोवाल, बरियाना, चक्क रोंता की किसानों की फसलों व लोगों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कहा कि अधिकारियों ने लापरवाही का सबूत देते हुए बचाव अभियान चलाने की बजाए अपने घरों में बैठे है। उन्होंने कहा कि वह लोगो की सहायता के लिए डट कर खड़ी है और प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों से मिल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 विदेशी पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब में ‘युद्ध नाशियाँ विरुद्ध’ अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दें कि, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्यों...
article-image
पंजाब , हरियाणा

कांग्रेस में है देश के लिए शहादत देने की परंपरा, भाजपा में नहीं – भाजपा केवल राष्ट्रवाद का उपदेश देती है, जबकि कांग्रेस वास्तव में इसका पालन करती: तिवारी

मुफ्त राशन को दोगुना करना, गरीबों को 8500 प्रतिमाह देने जैसी पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया चंडीगढ़, 16 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष...
article-image
पंजाब

पोसी ब्लॉक में टीकाकरण केंद्रों का DHO डॉ. सीमा गर्ग ने आकस्मिक किया दौरा : ममता दिवस के दौरान आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर टीकाकरण की स्थिति का लिया जायजा

गढ़शंकर :   जिला टीकाकरण अधिकारी होशियारपुर डॉ. सीमा गर्ग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य केंद्र बीहड़ा और सतनौर, उप केंद्र पारोवाल और आयुष मानव आरोग्य केंद्र पोसी का ममता दिवस...
article-image
पंजाब

मोरांवाली में भारत माता विद्यावती स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने किया आयोजन : भारत माता विद्यावती जी और शहीद भगत जी के स्मारक पर जाकर पुष्प अर्पित किये

गढ़शंकर।  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी, पंजाब ने संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव मोरांवाली में भारत माता विद्यावती स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंजाब किरण...
Translate »
error: Content is protected !!