सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं के पहले बैच को विदेश में प्राप्त हुए रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज इस योजना के अंतर्गत पांच युवाओं का पहला बैच अपनी नई भूमिका शुरू करने के लिए सऊदी अरब पहुंच गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन युवाओं को 31 अगस्त, 2024 को शिमला में नियुक्ति पत्र प्रदान किए थे।
इन युवाओं में ऊना जिला के रजत कुमार, सुनील कुमार, जसप्रीत सिंह और अभिनव तथा जिला हमीरपुर के दिनेश शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने यूएई स्थित दुबई में ईएफएस फैसिलिटीज़ सर्विसिज ग्रुप लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया है। दिसम्बर, 2023 में मुख्यमंत्री की दुबई यात्रा के उपरांत इएफएस ने विदेश भर्ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हिमाचल से 15-20 प्रतिशत भर्तियां करने का लक्ष्य रखा है। इसके अंतर्गत आतिथ्य, तकनीकी सेवाओं, हाउस कीपिंग, खाद्य व पेय पदार्थ और कार्यालय सहायक जैसे क्षेत्रों में प्रदेश से प्रतिवर्ष लगभग 1000 उम्मीदवारों को दुबई में रोजगार दिया जाएगा। इसके अलावा, श्रम एवं रोजगार विभाग को विदेश में कार्य कर रहे युवाओं का कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए एक तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रदेश सरकार की विदेश में राज्य के युवाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने सिर्फ 20 माह के अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी क्षेत्र में 31000 पद सृजित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भी सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य कर रही है ताकि भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के लिए विदेश में और अवसर प्राप्त हांे। इस पहल से राज्य के युवा ऐजेंटों के शोषण से बचंेगे और विदेश में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार को और अधिक बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना भी आरम्भ की है। इस योजना से राज्य के युवा स्वयं के उद्यम और स्थायी आजीविका अर्जन के लिए प्रेरित होंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति, अगले पांच सालों में तीन आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा भारत : जयराम ठाकुर

10 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में बना आत्मनिर्भर, आयात की जगह बढ़ रहा है निर्यात एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल का कार्यकाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार स्थगित

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :  बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन जवालामुखी उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 17 पद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू कोरोना पॉजिटिव : विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित, 21 दिसंबर को धर्मशाला में अभिनंदन कार्यक्रम भी कैंसिल

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मुख्यमंत्री के पॉजिटिव आने के बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित कर दिया गया है। आज शाम राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के शपथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने विद्युत और आवास मामलों पर किया विचार-विमर्श : मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ऊर्जा नीति के अनुरूप रॉयल्टी का मामला उठाया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और केन्द्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश से संबंधित ऊर्जा एवं आवास के विभिन्न मामलों पर...
Translate »
error: Content is protected !!