सरकार के प्रयास से शिक्षा में स्थापित हो रही उत्कृष्टता : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी

कहा, भटियात के मौहल चलेरा में स्थापित होगी ‘ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक तथा अन्य क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा खूबसूरत आकर्षक व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार के सफल प्रयासों से शिक्षा में उत्कृष्टता स्थापित हो रही है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शासन व्यवस्था, पाठयक्रम निर्माण और संस्थागत जवाबदेही में सुधार लाकर शिक्षा को अधिक पारदर्शी, परिणामोन्मुखी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में हुए गुणात्मक सुधार का सर्वाधिक फायदा ग्रामीण व दूधराज क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय चुवाड़ी की उपलब्धियों व विकासात्मक प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय प्रशासन को बधाई व शुभकामनाएं दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कठिन भौगोलिक क्षेत्र होने के बावजूद भटियात विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि से प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों की तुलना में आगे है उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस क्षेत्र से शिक्षित युवा वर्ग आज प्रदेश, देश व दुनिया में इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के माध्यम से वर्तमान में लगभग 300 करोड रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने घोषणा की कि चुवाड़ी में बनने वाले मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू कर दिया जाएगा तथा अगले 1 वर्ष के भीतर इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में भटियात वि.स. क्षेत्र के अंतर्गत सिहुंता तहसील के मौहल चलेरा में ‘ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी’ स्थापित करने को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के स्थापित होने से राज्य में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, डिजिटल एवं कौशल विकास के सुदृढ़ीकरण को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय युवाओं को कौशल-आधारित, व्यावसायिक तथा उद्योगोन्मुखी शिक्षा प्रदान करेगा तथा युवाओं की रोज़गार क्षमता बढ़ने के साथ साथ उद्यमशीलता को प्रोत्साहन तथा नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी एक आदर्श संस्थान के रूप में परिवर्तनकारी बदलाव लाने, शिक्षा और रोज़गार के बीच की खाई को पाटने तथा नवाचार समावेशन और सतत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में 7 लाख रुपए की लागत से स्थापित गर्ल्स कॉमन रूम का शुभारंभ भी किया। इस कॉमन रूम में छात्राओं के लिए बैठने की बेहतरीन व्यवस्था के अलावा टीवी, आरओ वॉटर प्यूरीफायर, फ्रिज तथा माइक्रोवेव ओवन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
इस से पूर्व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी के प्रधानाचार्य डॉ संजय सिंह पठानिया ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक, खेल तथा सांस्कृतिक उपलब्धियों के अलावा महाविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्थानीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विधानसभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय चुवाड़ी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 31 हजार रुपए तथा कॉलेज के बेहतरीन गायक करण को 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने शैक्षणिक, खेल तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत चुवाड़ी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढ़क, वूल फेडरेशन के निदेशक अजय सिंह, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्र चौधरी, जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, एचपीएसईबीएल पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा, राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के प्रधानाचार्य संजय पठानिया, बनीखेत के प्रधानाचार्य विजय नाग, सिंहुता के प्रधानाचार्य अरविंद, कर्नल बालेश्वर जीत सिंह सिद्धू, पीटीए अध्यक्ष सतपाल, अभिभावक गण तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी तक पूरा करें सीएचसी हरिपुर के नए भवन का निमार्ण कार्य: कमलेश ठाकुर

विधायक ने आरकेएस की बैठक में दिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश राकेश शर्मा।  धर्मशाला, 6 नवम्बर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर के नए भवन का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सब मिलकर राष्ट्र भक्ति की अलख जगायेंगे, हर-घर तिरंगा हम फहराएंगे – डॉ लाल सिंह

ऊना, 6 अगस्त: नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के प्रमुख भाग के रूप में देश के कोने-कोने में हर घर तिरंगा अभियान के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तेजधार हथियारों से युवक को काट कर मार डाला : होशियारपुर के कालूबहार गांव में रंजिशन

जालंधर : पंजाब के होशियारपुर के गांव कालूबहार में भोगपुर (जालंधर) के एक युवक की रंजिशन सरेआम तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर दी गई। हत्या का सही कारण तो अभी तक पता नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर के त्रिदेव और  पंच-परमेश्वर सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : हर महीने लाखों करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास है मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। सुंदरनगर :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हर महीने लाखों करोड़ रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। 10 साल के कार्यकाल में...
Translate »
error: Content is protected !!