सरकार के मदद वाले हाथ और अपनों के साथ ने बदली उर्मिला की तकदीर

by
  स्वयं सहायता समूह से जुड़कर शुरू किया फास्ट फूड उद्यम, हर माह कर रही 20 हजार रुपए की कमाई
थोड़ा सा उत्साह, अपनों का साथ और सरकार का मदद वाला हाथ। इन तीनों ने उर्मिला को सामान्य गृहिणी से एक उद्यमी के रूप में स्थापित होने तथा आत्मनिर्भरता की राह दिखाई है।
ग्राम पंचायत भडयाल की उर्मिला की जिंदगी कुछ साल पहले तक एक गृहिणी के रूप में ही बीत रही थी। बच्चों का लालन-पालन, घर-गृहस्थी संभालने में उनके दिन गुज़र रहे थे। इसी बीच वह बाला कामेश्वर स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और इसके बाद ही उनके हौसले भी परवान चढ़ने लगे। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त हुई। महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार की दिशा दिखाने में यह समूह उपयोगी भूमिका निभा रहे हैं, इसका अहसास अब उर्मिला को बखूबी हो चुका था।
उर्मिला ने बताया कि उनके पति गोपाल सिंह निजी क्षेत्र में मोटर मैकेनिक का कार्य करते हैं। पति का हाथ बंटाने के लिए उन्होंने पहले कपड़ों का व्यापार शुरू किया, मगर ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण उसमें ज्यादा लाभ नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उन्होंने स्वयं सहायता समूह के माध्यम पहले 50 हजार रुपए तथा बाद में एक लाख रुपए का ऋण लिया और फास्ट फूड का व्यवसाय शुरू किया। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम (पीएमएफएमई) के तहत भी 40 हजार रुपए की ऋण राशि प्राप्त हुई है। भडयाल बाजार में जालपा फास्ट फूड के नाम से शुरू किया गया उनका व्यवसाय अब अच्छे से चल निकला है। बकौल उर्मिला इससे उन्हें प्रतिमाह 20 हजार रुपए से अधिक की शुद्ध आय हो जाती है।
उन्होंने बताया कि इस उद्यम को शुरू करने में उनके पति का निरंतर प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है। अब वे इसे विस्तार देने पर भी विचार कर रहे हैं। परिवार की आय बढ़ने से अब अपने दो बच्चों की शिक्षा व अन्य जरूरतें पूरी करने में वह सक्षम हुई हैं। उर्मिला ने बताया कि सरकार की इस तरह की योजनाओं एवं प्रोत्साहन से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं स्वरोजगार व स्वावलंबन की ओर अग्रसर हुई हैं। स्वयं सहायता समूह से ऋण राशि एक प्रतिशत की न्यूनतम दर पर प्राप्त होने से उनकी आर्थिक चिंता कुछ कम हुई और वे यह व्यवसाय शुरू कर पाई हैं।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को क्रेडिट मोबलाइजेशन के तहत वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। वर्ष 2023-24 में जिला में इसके तहत लगभग 29 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि वितरित कर 1257 स्वयं सहायता समूहों को ऋण प्रदान किए गए। वित्त वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही में दो करोड़ 51 लाख रुपए की राशि वितरित कर 95 स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न उद्यमों के लिए ऋण राशि वितरित की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हत्या के आरोप में 4 के खिलाफ मामला दर्ज : विस्त दोआब नहर में कल देर शाम मिला था जतिंदर का शव

के मामले में ह्त्या के आरोप में अज्ञात सहित चार लोगों पर मामला दर्ज भास्कर न्यूज। गढ़शंकर -विस्त दोआब नहर में मिले जतिंदर सिंह के शव के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने चार लोगो...
article-image
पंजाब

सडक़ हादसों से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का करें पालन: प्रदीप सिंह ढिल्लों

सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव आर.टी.ए. ने वाहनों को रिफलेक्ट लगाए व प्रदूषण जांच करवाई होशियारपुर :सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी प्रदीप सिंह ढिल्लों ने आज वाहनों को जहां...
article-image
पंजाब

क्लासमेट की हत्या मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार : जूवेनाइल भेजा गया, घटना में प्रयोग किरच बरामद

फतेहगढ़ साहिब :  फतेहगढ़ साहिब के खमाणो क्षेत्र में +2 मेडिकल के छात्र मानविन्द्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अपनी रिपोर्ट देंगी : शनिवार को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार दोपहर बाद शिमला से नई दिल्ली रवाना हुईं। वह शनिवार को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी। इस...
Translate »
error: Content is protected !!