‘सरकार तुहाडे द्वार’ – सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप के दौरान विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने सुनी लोगों की शिकायतें

by

उप मंडल टांडा के गांव मसीतपल कोट में 10 गांवों के लोगों की शिकायतों का किया गया निपटारा
टांडा/होशियारपुर, 22 दिसंबर:   मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर लोगों को उनके घरों के नजदीक अलग-अलग सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए शुरु किए गए अभियान ‘सरकार तुहाडे द्वार’ के अंतर्गत आज जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से उपमंडल टांडा के गांव मसीतपल कोट में सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। इस दौरान विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठ कर टांडा के गांव मसीतपल के नजदीकी करीब 10 गांवों के लोगों की शिकायतें सुनी व ज्यादातर का मौके पर ही निपटारा किया। इस दौरान एस.डी.एम. टांडा व्योम भारद्वाज, एस.पी मेजर सिंह, डी.एस.पी कुलवंत सिंह, तहसीलदार गुरप्रीत सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल ने इस मौके पर कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों पर प्रदेश के अलग-अलग गांवों में इस तरह के शिकायत निवारण कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां आस-पास के गांवों के लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाता है। इसी कड़ी में आज उड़मुड़ विधान सभा क्षेत्र के गांव मसीतपल कोट में लगाए गए इस कैंप में आस-पास के 10 गांवों के लोगों की शिकायतें सुनने के लिए जिले के सभी विभाग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिकायत निवारण कैंप के माध्यम से सभी विभागों के अधिकारी लोगों के पास पहुंच कर उनकी समस्याओं का हल कर रहे हैं।
विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने इस दौरान बताया कि आज के शिकायत निवारण कैंप में ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया और जिन शिकायतों का मौके पर ही निपटारा नहीं हुआ, उनको जल्द ही संबंधित विभाग की ओर से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप लगातार जारी रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का हल उनके घरों के नजदीक हो सके। उन्होंने बताया कि आज गांवों के लोगों की स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, जल सप्लाई व सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य व आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर कौंसिल, डेयरी विकास आदि से संबंधित शिकायतें सुनी गई व विभागों के अधिकारियों ने मौके पर प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उचित कार्रवाई की। इस मौके पर नायब तहसीलदार गढ़दीवाला लवदीप सिंह धूत, एस.एच.ओ ओंकार सिंह बराड़, पार्षद सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू, सरपंच सुरिंदर कौर, गुरदेव सिंह मसीती, मास्टर चैंचल सिंह, पंच जीत सिंह कोटली, मंजीत सिंह, हरभजन सिंह, सुरिंदर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले के विभिन्न बैंकों ने कर्जा योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत मार्च 2025 तक दिए 9278.90 करोड़ रुपए के कर्जेः निकास कुमार

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिला सलाहकार कमेटी और जिला स्तरीय समीक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार की अध्यक्षता में जिले की लीड बैंक पंजाब नैशनल...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में बाबा विश्वकर्मा जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :      विश्वकर्मा कमेटी माहिलपुर  ने अध्यक्ष सतनाम सिंह सूरज के नेतृत्व में और जसवन्त सिंह सीहरा और ठेकेदार जगजीत सिंह की देखरेख में संगत के सहयोग से  बाबा विश्वकर्मा  जी...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ और सबा यूएसए के एक गुर्गे गुरपाल सिंह को पकड़ा

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस को विदेश स्थित अपराधियों गोल्डी बराड़ और सबा यूएसए के एक गुर्गे गुरपाल सिंह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुरपाल को गांव रणखंडी, सहारनपुर, यूपी...
article-image
पंजाब

आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा धनवंतरी महाराज का प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया 

गढ़शंकर, 15 दिसम्बर: आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा धनवंतरी महाराज का प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया गया। इस मौके रक्तदान कैंप भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अगवाई वैद्य जोगिंदर सिंह संरक्षक ने...
Translate »
error: Content is protected !!