सरकार मजबूत और स्थिर, भाजपा ने करे चिंता – भाजपा के भीतर ही असंतोष और बौखलाहट आ रही साफ नजर : नरेश चौहान

by
एएम नाथ।  शिमला, 16 दिसंबर । भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू  के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नेताओं में जो छटपटाहट है, उससे उनकी अन्तर्कलह की पोल खुलती दिख रही है। चौहान ने कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं जबकि भाजपा के भीतर ही असंतोष और बौखलाहट साफ नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस सरकार के दो साल के सफल कार्यकाल का आयोजन शानदार रहा, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा। इस सफलता को देखकर भाजपा हताश है और लगातार नए-नए हथकंडे अपना रही है। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार मजबूत है जिसे गिराना भाजपा के लिए असंभव है।
चौहान ने भाजपा के जनमंच कार्यक्रमों पर भी तंज कसा, जिसमें मंत्री अधिकारियों को धमकाते थे और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता था। वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं, जैसा कि रोहड़ू और चोपाल के क्षेत्रों में देखा गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी पांच साल चलेगी और चुनावी गारंटियों को पूरा किया जाएगा। सरकार के कार्यों से जनता पूरी तरह संतुष्ट है, जबकि भाजपा के नेताओं को अपनी राजनीति बचाने के लिए गलत आरोप लगाने पड़ रहे हैं।
चौहान ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बारे में कहा कि सरकार विपक्ष को बोलने का पूरा अवसर देगी, लेकिन अगर विपक्ष वॉकआउट करता है, तो सरकार उसका जवाब देगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे विपक्ष की भ्रांतियों से गुमराह न हों, क्योंकि सरकार स्वच्छ और निष्पक्ष प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ की मांगों पर की चर्चा

ऊना : संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के साथ बचत भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासंघ द्वारा उठाई गई सभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार : माइनिंग विभाग के एसडीओ सरबजीत और उनके ड्राइवर मणि राम

होशियारपुर – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने होशियारपुर में तैनात माइनिंग विभाग के एसडीओ सरबजीत और उसके ड्राइवर मनी राम को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चब्बेवाल में शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज : शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का DC कोमल मित्तल ने किया धन्यवाद

पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव स्टाफ की सराहना की होशियारपुर, 20 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के उपचुनाव के दौरान पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुंडखर स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

भोरंज 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!