सरकार, राज्य के संसाधनों का संतुलित उपयोग कर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

by
रोहित जसवाल। शिमला  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिविर्तन के ध्येय के साथ आदर्श वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनुशासन की दिशा मेें कारगर कदम उठाये हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी कार्य या परियोजना के लिए बजट आवंटन के उपरान्त उसे पूर्ण करने के लिए निर्धारित अवधि की अक्षरशः अनुपालना की जाए।
                      उन्होंने कहा कि सरकार, राज्य के संसाधनों का संतुलित उपयोग कर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से वित्त प्रबंधन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के सभी लंबित बिलों का भुगतान करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने ई-वितरण, बजट, व्यय, ट्रेजरी इत्यादि से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव वित्त अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, विशेष सचिव वित्त व निदेशक कोष व लेखा रोहित जम्वाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, अतिरिक्त निदेशक दीपक भारद्वाज और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड और अन्य उपक्रमों की समीक्षा बैठक में उनकी वित्तीय स्थिति, संसाधन व ऋणों से संबंधित विभिन्न विषयों का विस्तृत ब्यौरा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोमभद्रा ब्रांड को बड़े पैमाने पर मार्किट उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू: राघव शर्मा

ऊना, 27 अक्तूबर: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना के माध्यम से एमसी पार्क मंे लगाए गए सोमभद्रा व्यापार मेले का शुभारंभ किया। 5 नवंबर तक चलने वाले इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने रोहड़ू मेले के समापन समारोह में की शिरकत : रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे- विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कुल्लू में 2 जगह बादल फटे : खाली करवाए गांव, 323 सड़कें बंद, 19 अगस्त तक अलर्ट

एएम नाथ : शिमला, 13 अगस्त । हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का प्रकोप एक बार फिर तेज हो गया है। कुल्लू जिला के बंजार व आनी-निरमंड उपमंडल में बुधवार को दो अलग-अलग जगह ऊंची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद्ध सिंह ने कसुमपटी बाज़ार में सुनी जनसमस्याए

शिमला, 02 दिसम्बर -ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां कुसुमटी बाजार में जन समस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!