सरपंचों को हर महीने 2000 रुपए वेतन : मिनी बसों के लिए परमिट जारी करेंगे, नशा मुक्त गांव को मिलेगा एक लाख – सीएम भगवंत मान

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा अब गांव के सरपंचों को हर महीने 2000 रुपए वेतन दिया जाएगा। जिस दिन से सरपंचों ने शपथ ली है, उसी दिन से उन्हें वेतन दिया जाएगा। यह ऐलान सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर में पंचायत दिवस पर आयोजित समागम में किया। सीएम भगवंत मान  ने कहा कि यह शुरुआत है। दो हजार के आगे एक और जीरो भी जल्दी लगा देंगे। उन्होंने बताया कि पहले सरपंचों को 1200 रुपए दिए जाते थे। इसके बाद पैसे न मिलने पर कुछ पंचायतें कोर्ट चली गई थीं। इसके बाद सरकार ने 2019 में पेंशन बंद कर दी थी। उन्होंने विरोधियों का नाम लिए बिना हमला किया।May be an image of 11 people, dais and text

पहले वाले तो मेरासाला, मेरा जीजा, मेरा पुत्र मेरा बेटा करते ही चले गए। वहीं, उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है। जब 200-200 किलोमीटर बदली गई तो सिस्टम सुधरा है। वहीं, उन्होंने कहा कि सरपंचों के अधिकारों को मजबूत करेंगे। इस दौरान उन्होंने सर्वसम्मति से चुनी पंचायतों को 5-5 लाख के चैक देने शुरू किए।

May be an image of 1 person, studying and crowd

नशा मुक्त गांव को मिलेगा विशेष फंड-  पंचायतों से अपील की है कि सरकार ने युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम शुरू की है। इसमें आपका सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि कई पंचायतों ने इसमें सहयोग भी किया है। जो गांव नशा मुक्त बनेगा, उसे विकास के लिए एक लाख रुपए का विशेष फंड दिया जाएगा।

मिनी बसों के लिए परमिट जारी करेंगे :  अब गांवों के युवाओं को बढ़िया रोजगार मुहैया करवाने के लिए बसों के परमिट जारी करेंगे। इस दौरान चार-चार युवाओं को परमिट देंगे। इन बसों से बस वालों को ही रोजगार नहीं मिलेगा। यह 30-30 किलोमीटर के रूट हाेंगे। जल्दी ही इसके लिए आवेदन निकलोंगे। उसमें किसी भी सिफारिश नहीं चलती । जबकि इससे कई अन्य लाेगाें को रोजगार मिलेगा। हमने अपने युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाला बनाना है। पहले वाले तो मेरा साला, मेरा जीजा, मेरा पुत्र मेरा बेटा करते ही चले गए।

May be an image of 5 people and text

नहरी पानी का स्तर बढ़ने लगा :  सीएम ने कहा कि जब उन्होंने शपथ ली थी, तब हम 21 फीसदी नहरी पानी का प्रयोग कर रहे थे। इस वजह से पानी का स्तर काफी नीचे चला गया था। वहीं, अब 65 फीसदी गांव नहरी पानी का प्रयोग कर रहे हैं। आज भी पाकिस्तान का पानी रोका गया है। हमने पहले ही इसे रोक दिया था। नहरी पानी मिनरल युक्त होता है। इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ेगी।May be an image of 10 people and text that says "ਕੌ ਕੌਨ ਪੰਜਾਲਿਤੀ"

जहां कस्सी है, वहां रात को लाइट देंगे  :  जहां पर कस्सी है, वहां रात को लाइट देंगे। क्योंकि कई जगह कस्सी और मोटर दोनों का प्रयोग हो रहा है। इससे कोई फायदा नहीं हो रहा। पहले अधिकतर क्षेत्र डार्क जोन में थे। अब वहां पानी का स्तर एक-एक मीटर ऊपर आ गया है।

May be an image of 7 people and text that says "ਕੌਮੀਾਇ.. ਚਾਇਿ.. ਕੌਮੀ Td ਸਾਰনੰਰ 10"

 सिख रेजिमेंट अब खतरे में :   सिख रेजिमेंट खतरे में है। पंजाब में भर्ती के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। सेना अधिकारियों का कहना है कि किसी और को तो मौका नहीं दे सकते। पंजाब जनरलों के लिए जाना जाता है। पंचायतों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। अग्निवीर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 18 साल में भर्ती और 21 में रिटायरमेंट नहीं चल सकती।

पंचायत के सर्टिफिकेट के बाद होगी अदायगी : रजिस्ट्री की भाषा को सरल कर दिया है। अब उर्दू के शब्द हटाकर पंजाबी में लिखे जाएंगे, ताकि आसानी से सब काम हो सके। वहीं, उन्होंने कहा कि गांव की लिंक सड़कों को सुधारने का प्रोजेक्ट शुरू होगा। इसमें ठेकेदार को अदायगी तभी होगी, जब पंचायत सर्टिफिकेट देगी कि सड़क सही बनी है।

May be an image of 13 people, flute and text that says "ਕੌਮੀ ਪੰਦਾਇਤੀ ਪੰਜ SiT"

बदलाव  नरेगा स्कीम में होगा  : नरेगा स्कीम में अब उस समय लोगों को काम दिया जाएगा, जब गांवों में अन्य काम नहीं होंगे। इससे लोगों को फायदा होगा। वहीं, नरेगा के तहत क्या काम करवाना है, उसकी लिस्ट बनाई जाएगी, ताकि सच में गांवों का विकास हो सके।

May be an image of 8 people and text

मोटरों पर पौधे लगाने का प्रस्ताव पास करें : सरपंचों से अपील की है कि जहां-जहां मोटर हैं, वहां कम से कम चार-चार पेड़ लगाने के प्रस्ताव पास करें। सीएम ने कहा कि गंगानगर में हमारे से ज्यादा पेड़ हैं, जबकि हम कहते हैं कि वह मरुस्थल है। उन्होंने कहा कि कुदरत से क्यों छेड़छाड़ कर रहे हो? सांस लेना मुश्किल हो गया है। इस बार हम गांवों में बिजली, पानी और तालाबों की समस्या को हल करेंगे। अब हर गांव में खेल का मैदान बनाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कम मतदान वाले बूथ के वोटरों को वोट डालने के लिए जागृत किया

गढ़शंकर: जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर के दिशा निर्देशों अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी गुरशरण सिंह तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी शैलेंद्र ठाकुर के योग्य नेतृत्व में कम गिनती मतदान वाले गढ़शंकर के बूथ के वोटरों...
article-image
पंजाब

फतेहगढ़ साहिब में बोलीं प्रियंका गांधीः कहा- भाजपा सरकार में लोगों के जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही

फतेहगढ़ साहिब। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए पूछा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि हो रही है तो लोगों के जीवन...
article-image
पंजाब

विधानसभा में विधायक डॉ. जनक राज ने उठाई भेड़ पालकों की समस्याएं, सरकार से विशेष संरक्षण की मांग

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अपने उद्बोधन के दौरान भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सहित प्रदेश के भेड़ पालकों की गंभीर समस्याओं को प्रभावी ढंग से सदन...
article-image
पंजाब

Free Medical Camp Organised by

Healthcare and human service initiatives continue in Jalandhar’s rural communities Jalandhar/ Nov 16/Daljeet Ajnoha : Continuing its tradition of community welfare, the management committee of Gurdwara Shaheed Baba Matti Sahib Ji, situated in the...
Translate »
error: Content is protected !!