मोगा। बाघापुराना में कल शुक्रवार को गांव पत्तों हीरा सिंह के सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी की गोलियां मारकर हत्या के मामले में चार ज्ञात समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्चर जतिंदर सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह निवासी गांव पत्तों हीरा सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि शुक्रवार को उसका भतीजा सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी पुत्र कुलविंदर सिंह सरपंच पत्तों हीरा सिंह तथा हरविंदर सिंह हैप्पी की पत्नी समेत अपनी थार गाड़ी पर सवार होकर कोटकपूरा को जा रहे थे।
तथा रास्ते में उसका भतीजा सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी अपने सुजान जिम बाघापुराना में किसी काम के लिए रुक गया। उसको व उसके भतीजे की पत्नी अपनी गाड़ी में से उतरकर कुछ दूरी पर खड़े हो गए तथा उसका भतीजा गाड़ी पार्किंग करके जब अपने जिम की ओर जाने लगा तो एक फारचूुनर गाड़ी पर सवार मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू , जोबनप्रीत सिंह , जसवंत सिंह निवासी गांव जैमलवाला, जसकरण सिंह उर्फ जसू शर्मा निवासी गांव पत्तों हीरा सिंह अपने 6 अज्ञात लोग आए जिन्होंने उसके भतीजे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
जिस कारण उसके भतीजे के गोलियां लगी तथा मौके पर नीचे गिर गया। आरोपित गाड़ी में उसके भतीजे का पिस्टल चोरी करके अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत अपने भतीजे को इलाज के लिए बाघापुराना के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसके भतीजे सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी को मृत करार दे दिया।
मृतक के चाचा जसविंदर सिंह ने कहा कि आरोपित मनप्रीत सिंह का अपनी पत्नी रुपिंदर कौर के साथ झगड़ा चला आ रहा था और उसका भतीजा रुपिंदर कौर की सहायता करता था। इसी शक के चलते उसके भतीजे पर गोलियां चलाकर हमला करके मौत की नींद सुलाई गई हैं।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच के बाद मनप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, सकरण सिंह सहित उनके 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, आमर्ज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
